बरेली में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने बरेली कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उनको गोद में लेकर दुलार भी किया। प्राथमिक स्कूलों के छात्रों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
1 of 10
सीएम योगी ने बच्चे को गोद में लेकर किया दुलार
- फोटो : सूचना विभाग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली के विकास को रफ्तार देने के लिए 2,264 करोड़ की 545 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। वह करीब साढ़े तीन घंटे तक शहर में रहे। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर विकास को रफ्तार दी। बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा का संबोधित किया। इससे पहले मंच पर खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व चेक वितरित किए। बरेली दौर पर सीएम योगी का अलग अंदाज भी देखने को मिला। बरेली कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। बच्चों को दुलार भी किया।
सीएम योगी ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया।
- फोटो : सूचना विभाग
कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सुपोषण जन जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को मुख्यमंत्री ने अन्नप्राशन कराया। उन्हें गोद में लेकर दुलार किया और खिलौना दिया। मुख्यमंत्री का दुलार पाने वाले बच्चों के माता-पिता बेदह खुश नजर आए।
विज्ञापन
3 of 10
सीएम योगी ने बच्चों के मॉडल को सराहा
- फोटो : सूचना विभाग
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए, जिसमें विद्यार्थियों के बनाए विज्ञान मॉडलों का सीएम योगी ने अवलोकन किया। विद्यार्थियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्हें चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री से मिलकर विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
4 of 10
मंच पर सीएम योगी व जनप्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों को किया सम्मानित
बरेली के उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र, किट देकर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन
5 of 10
सीएम योगी ने खिलाड़ी को किया सम्मानित
- फोटो : सूचना विभाग
जीआईसी के छात्र अनमोल कुमार को जूडो के खेल में राष्ट्रीय फलक पर जीत का परचम लहराने के लिए पुरस्कृत किया गया। वह बताते हैं कि उन्हें खेल की प्रेरणा अपने बड़े भाई से मिली। वर्ष 2019 में उन्होंने खेलना शुरू किया और लगातार अभ्यास व मेहनत से ताइक्वांडो में महारत हासिल की। मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर उन्होंने कहा कि उन्हें यह बहुत प्रेरणादायक अनुभव लगा।
विज्ञापन
6 of 10
छात्र दिनेश को सम्मानित करते सीएम योगी
- फोटो : सूचना विभाग
प्राथमिक स्कूल के छात्र दिनेश को किया सम्मानित
विकास क्षेत्र भुता के उच्च प्राथमिक विद्यालय, शिवनगर के कक्षा सात के छात्र दिनेश ने ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर दिनेश ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है और अब वे इस प्रेरणा के साथ आगामी प्रतियोगिताओं में भी प्रदेश और देश के लिए पदक जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
सीएण योगी ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया
- फोटो : सूचना विभाग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद रवाना होने से पहले सर्किट हाउस परिसर स्थित पार्क में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। रुद्राक्ष का पौधा वन विभाग की टीम लेकर आई थी। सीएम ने कहा कि नाथ नगरी में सावन के पवित्र माह में रुद्राक्ष का पौधा लगाना एक सुखद संयोग है। उन्होंने पौधे की अच्छे से देखभाल करने का निर्देश दिया।
8 of 10
सर्किट हाउस में सीएम योगी ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया
- फोटो : सूचना विभाग
मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में राम दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान मंडल के सभी जनप्रतिनिधि और अफसर मौजूद रहे। उधर, डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम सेल्फी अभियान में प्रदेश में बरेली जिला पहले स्थान पर है। उसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया है।
9 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : सूचना विभाग
बहनों को दिया तोहफा
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर आठ, नौ और 10 अगस्त को प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की। यह व्यवस्था नगर परिवहन और परिवहन निगम की बसों में बहनों के लिए एक सहयात्री के साथ लागू रहेगी।
सीएम योगी को भेंट की नटराज प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
बरेली कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी के मंच पर आते ही दूसरे मंच पर बच्चों व कलाकारों ने बड़े-बड़े डमरू लेकर नृत्य किया। जनसभा के बाद विदाई के वक्त डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने मुख्यमंत्री को भगवान नटराज की विशाल प्रतिमा भेंट की।