फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result: ओम सिंह ने हासिल किए 99 फीसदी अंक, कनिष्क के 98.8 प्रतिशत अंक; ये हैं बरेली के मेधावी

Thu, 16 Apr 2026 11:12 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में बरेली के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के छात्र ओम सिंह ने 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। बीबीएल स्कूल के छात्र कनिष्क ने सेल्फ स्टडी से 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जिले के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
1 of 9
CBSE Result: बरेली के मेधावी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं की परीक्षा के प्रथम चरण के नतीजे जारी कर दिए हैं। बरेली के दिल्ली पब्लिक स्कूल के ओम सिंह ने 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में यह सर्वाधिक स्कोर रहा है। बीबीएल स्कूल पीलीभीत शाखा के कनिष्क और नैनिका प्रजाति और एसआई इंटरनेशनल स्कूल की सात्विका कुकरेता ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले में सीबीएसई 10वीं में इस बार 8900 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 92 ने परीक्षा छोड़ दी थी। 8808 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। बुधवार को प्रथम चरण का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। 
 
विज्ञापन

2 of 9
मां के साथ छात्र ओम सिंह - फोटो : संवाद
एआई, अंग्रेजी व सोशल साइंस में हासिल किए 100 अंक
डीपीएस के छात्र ओम सिंह ने बताया कि उनकी मां मालती सिंह गृहिणी हैं और पिता जितेंद्र कुमार सिंह की कोविड में मृत्यु हो गई थी। स्कूल से हमेशा मदद मिली। ओम ने सीबीएसई की मार्किंग स्कीम के अनुसार लक्ष्य बनाकर तैयारी की है। कहा कि जिन साथियों के नंबर कम आए हैं, उन्हें परेशान नहीं होना चाहिए। अभी एक बार फिर मौका मिलेगा, इसलिए घबराएं नहीं, तैयारी करें। ओम ने बताया कि उन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विज्ञान में 96, गणित में 95. अंग्रेजी, सोशल साइंस व एआई में 100-100 और हिंदी में 99 अंक आए हैं।
विज्ञापन

3 of 9
माता-पिता के साथ कनिष्क - फोटो : संवाद
बीबीएल स्कूल के छात्र कनिष्क ने सेल्फ स्टडी से 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी के साथ ही जो टॉपिक मुश्किल लगते, उनके लिए यूट्यूब वीडियो से सहायता ली। सोशल मीडिया से दूर रहने में मां ने सक्रिय भूमिका निभाई। वह विदेश में नौकरी करना चाहते हैं। विद्यालय की ही नैनिका प्रजापति ने भी 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। नैना के पिता ने भौतिक विज्ञान में उनका मार्गदर्शन किया। नैनिका ने नौवीं कक्षा से ही सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। इससे पढ़ाई पर फोकस करने में मदद मिली।

4 of 9
छात्रा सात्विका कुकरेती - फोटो : संवाद
सात्विका ने हासिल किए 98.8 प्रतिशत अंक
एसआर इंटरनेशनल की छात्रा सात्विका कुकरेती ने बताया कि उनके 98.8 प्रतिशत अंक आए हैं। जिले में दूसरा स्थान पाना गर्व का क्षण है। इस उपलब्धि का श्रेय में अपने माता-पिता, नाना-नानी और शिक्षकों को देती हूं। मेरे नाना डॉ. अरविंद गोयल प्रेरणा के अक्षय स्रोत हैं। समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण मुझे राह दिखाता है। मेरी माता रूमा गोयल ने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया। पिता कर्नल प्रशांत कुकरेती ने मुझे भारतीय सेना के अधिकारियों वाला अनुशासन और दृढ़ता सिखाई। पढ़ाई के समय फोन न चलाने के कारण ही इतने अच्छे अंक आए हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
पिता व बहन के साथ आदि कुलश्रेष्ठ। - फोटो : संवाद
यूट्यूब और मां की मदद से हासिल किए 98.7 प्रतिशत अंक
डोहरा रोड स्थित माधवराव सिंधिया स्कूल के छात्र आदि कुलश्रेष्ठ ने यूट्यूब और मां की मदद से 98.7 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां शिक्षिका हैं। गणित व विज्ञान की तैयारी में उन्होंने काफी मदद की। अंग्रेजी व हिंदी की कोचिंग की। एआई की सहायता से सवाल बनाकर उन्हें स्वयं हल किया। स्वयं को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की। अलग-अलग एप का इस्तेमाल किया। वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया या प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
दुष्यंत को मिठाई खिलातीं उनकी मां - फोटो : संवाद
स्वयं के बनाए नोट्स होते हैं मददगार
बेदी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दुष्यंत सक्सेना ने 98.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि नौवीं पास करने के बाद ही 10वीं की तैयारी शुरू कर दी थी। स्कूल में पढ़ाए गए विषयों के नोट्स खुद बनाए। इससे बार-बार रटने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी। पढ़ाई से जब मन थकने लगता था तो मनोरंजन के लिए थोड़ी देर फोन चला लेते थे, फिर पढ़ाई में जुट जाते थे। दुष्यंत इंजीनियर बनना चाहते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य जेके साहनी ने बताया कि विद्यालय के छात्र वारशे व अनमोल गंगवार ने 98 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
रिजल्ट के बाद खुशी का इजहार करते विद्यार्थी - फोटो : संवाद
लकी ने 98.4, सुप्रियो ने हासिल किए 98.2 प्रतिशत अंक
आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा लकी सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ सुप्रियो घोष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शौर्य दुबे व सुशांत कुमार ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर शशांक बहुगुणा, प्रधानाचार्य डॉ. सरिता सिरोही, उप प्रधानाचर्य नंद किशोर माथुर ने उनको शुभकामनाएं दीं।

8 of 9
माता-पिता के साथ छात्र हम्माद - फोटो : संवाद
आईटी में दिलचस्पी से मिले 100 अंक
जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल के हम्माद अहमद ने बताया कि शुरुआत से ही आईटी में दिलचस्मी होने के कारण इस विषय में पूरे 100 अंक मिले हैं। पढ़ाई के लिए मैंने कोई विशेष रणनीति नहीं बनाई थी पर जो भी पढ़ता था उसे कंठस्थ करके ही आगे बढ़ता था। अब लक्ष्य इंजीनियर बनने का है। इसलिए 12वीं में पीसीएम लेना है। पिता नौशाद अहमद व माता फरहा नाज ने हमेशा मदद की। 
विज्ञापन

9 of 9
माता-पिता के साथ सौभाग्य खंडेलवाल - फोटो : संवाद
डीपीएस के छात्र सौभाग्य खंडेलवाल ने 98.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सौभाग्य ने कहा कि स्कूल सत्र शुरू होते ही मैंने पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बना लिया था। पूरे साल उसी के मुताबिक पढ़ाई की। मेरा सपना वैज्ञानिक बनने का है। इसलिए इसी दिशा में आगे बढ़ रहा हूं। पढ़ाई के दौरान मन न भटके, इसलिए मैंने सोशल मीडिया व फोन से दूरी बनाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें