फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझे निशाना बना चलाईं गोलियां, पिलर के पीछे...', अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता ने एफआईआर में क्या लिखवाया

Sun, 14 Sep 2025 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दो बाइक सवारों पर मुकदमा किया गया है। एसपी यातायात अकमल खान के नेतृत्व में टीम नगर निगम स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से शहर के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बिना नंबर की बाइक को तलाशकर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 14
Disha Patni - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में पिता जगदीश पाटनी ने कोतवाली में दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जगदीश के मुताबिक, बाइक सवारों को टोकने पर उनमें से एक ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। तब उन्होंने पिलर के पीछे फर्श पर लेटकर जान बचाई।

जगदीश ने तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े चार बजे दो युवक उनके घर के बाहर फायरिंग करके चले गए थे। तब वह लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया
कि शुक्रवार तड़के 3:30 बजे उनका कुत्ता भौंकने लगा तो उन्हें संदेह हुआ। तब वह बालकनी में आए तो नीचे बाइक सवार दो लोग दिखे। 
विज्ञापन

2 of 14
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग (लाल घेरे में छर्रे के निशान) - फोटो : अमर उजाला
टोकने पर एक युवक ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। उन्होंने पिलर के पीछे फर्श पर लेटकर अपनी जान बचाई। जगदीश ने पुलिस को बताया कि उनकी एक बेटी दिशा पाटनी बॉलीवुड में अभिनेत्री है। दूसरी बेटी खुशबू पाटनी मेजर पद से सेवानिवृत्त होकर उनके साथ रह रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 14
सीओ आशुतोष शिवम - फोटो : पुलिस विभाग
जगदीश पाटनी ने बताया कि दोनों बेटियां सोशल मीडिया पर पब्लिक फिगर हैं और उनके लाखों फैन हैं। उनकी बेटी को सोशल मीडिया पर भी धमकी दी गई थी। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है।

4 of 14
दिशा पाटनी के पिता - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दिशा पाटनी ने बहन से की बात, जाना हालचाल
फायरिंग की घटना के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी ने बहन को कॉल कर हालचाल लिए। घटना से कॉलोनी के लोग सहम गए हैं। अब मुख्य द्वार पर ही लोहे का गेट लगाया जा रहा है। परिवार के मुताबिक, दिशा पाटनी ने शुक्रवार को ही बड़ी बहन खुशबू पाटनी को कॉल की। फिर मां पदमा पाटनी से बात की। 

 
विज्ञापन

5 of 14
घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो गनर दिए हैं। घर के बाहरी हिस्से में चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इधर, शनिवार सुबह से ही पाटनी की गली के मुख्य द्वार पर लोहे का मजबूत गेट लगाया जाने लगा। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि वह लोग यहां निजी गार्ड की तैनाती कराएंगे और गली में आने-जाने वालों का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
विज्ञापन

6 of 14
जगदीश सिंह पाटनी - फोटो : अमर उजाला
संत प्रेमानंद का करते हैं सम्मान, किसी ने एडिट कर डाली पोस्ट
जगदीश पाटनी ने कहा कि उनका पूरा परिवार सनातन संस्कृति से जुड़ाव रखता है। वह सभी संत प्रेमानंद जी का सम्मान करते हैं, उनके दर्शन की भी इच्छा है। उनके बारे में उनकी बेटी ने कभी कोई बात नहीं कही। सोशल मीडिया पर लोग अपने व्यूज बढ़ाने के लिए किसी की पोस्ट या आवाज के साथ छेड़छाड़ कर दें तो वह कुद नहीं कर सकते।
विज्ञापन

7 of 14
खुशबू पाटनी और अनिरुद्धाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम-@khushboo_patani और सोशल मीडिया
अनिरुद्धाचार्य के बयान पर बेटी ने कोई कमेंट कर दिया होगा। अपने देश में सबको बोलने की आजादी है, लेकिन बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है। इन मामलों में बेटी ने सोशल मीडिया पर खेद भी जताया था। गोल्डी बरार गैंग की पोस्ट के बारे में पूछने पर पाटनी ने कहा कि वह अभी कुछ नहीं कह सकते। सोशल मीडिया पर जो पोस्ट आई है, वह सबके सामने है। 

8 of 14
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर - फोटो : वीडियो ग्रैब
छह टीमें इस तरह जुटा रहीं डाटा 
एसपी यातायात अकमल खान के नेतृत्व में टीम नगर निगम स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से शहर के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बिना नंबर की बाइक को तलाशकर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

 

9 of 14
जगदीश सिंह पाटनी का घर - फोटो : अमर उजाला
टीम दो खंगाल रही गांडीव पोर्टल
एसपी क्राइम मनीष सोनकर के नेतृत्व में एक टीम गांडीव पोर्टल (नेट ग्रिड) से आरोपियों का डाटा जुटा रही है। इससे आरोपियों की विदेश यात्रा, होटलों में रुकने, एटीएम से रुपये निकालने व अन्य ऐसी गतिविधियों का पता लगेगा, जिसमें आधार, फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल होगा।

 

10 of 14
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
टीम तीन कर रही निगरानी व समन्वय
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा की इस टीम को देहात के कैमरों की फुटेज व आरोपियों की पहचान के अन्य प्रमाण जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। बहेड़ी सीमा पर टीम सर्वाधिक सक्रिय है। उत्तराखंड पुलिस से समन्वय भी इनकी जिम्मेदारी है।

 

11 of 14
एसपी सिटी मानुष पारीक - फोटो : अमर उजाला
टीम चार खोज रही स्थानीय मददगार
एसपी सिटी मानुष पारीक की अगुवाई वाली टीम हमलावरों के स्थानीय मददगारों को तलाश रही है। अधिकारियों का मानना है कि पीछे बैठा शख्स भले ही बाहरी हो, लेकिन बाइक चलाने वाला स्थानीय हो सकता है। संभव है कि गिरोह ने उसे आर्थिक मदद देकर तैयार किया हो।

 

12 of 14
रोहित गोदारा नाम की आईडी से की गई पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
टीम पांच करेगी शातिरों की धरपकड़
एसएसपी की दोनों एसओजी व मेरठ, लखनऊ और बरेली की एसटीएफ मिलकर बड़े बदमाशों की पहचान कर रही हैं। इसके लिए टीमें जगह जगह दबिश देकर इसी तरह के अपराधियों का पता लगाने में जुटी हैं जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से गैंग की मदद करते हों।

 

13 of 14
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के निशान - फोटो : अमर उजाला
टीम छह के हवाले है वार रूम
साइबर व सर्विलांस सेल की टीम वार रूम में रहकर संभावित अपराधियों की पहचान के लिए इंटरनेट खंगाल रही है। अन्य सरकारी पोर्टल से भी यह टीम मदद ले रही हैं। अपराधियों की एक साफ फुटेज से डिजिटल और मैनुअल स्केच भी बनाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

14 of 14
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
जांच के लिए भेजे खोखे
मौके से नाइन एमएम पिस्टल के खोखे बरामद हुए थे। इससे यह साफ हो गया कि पिस्टल से ही फायरिंग हुई है। हालांकि जगदीश पाटनी ने विदेशी पिस्टल से फायरिंग का अंदेशा जताया है। ऐसे में खोखे फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

परिवार को पूरी सुरक्षा दी गई है। घटना की जिम्मेदारी लेने वाले वास्तव में बरार गैंग से जुड़े हैं या नहीं, इसका पता लगाने के लिए छह टीमें काम कर रही हैं। जल्द राजफाश किया जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें