Bareilly News: बरेली में बीडीए और नगर निगम ने मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर कार्रवाई की। शहर के बानखाना में सपा पार्षद उमान रजा के दो चार्जिंग स्टेशन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उधर, नरियावल में मौलाना तौकीर के करीबी शराफत का बरातघर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
1 of 8
मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर हुई कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी सपा पार्षद उमान रजा खान के खिलाफ मंगलवार को तीन विभागों ने कार्रवाई की। विद्युत निगम ने उस पर 1.12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बीडीए और नगर निगम ने भी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान एक निर्माणाधीन दुकान को भी सील कर दिया गया।
नगर निगम और बीडीए की टीम पुलिस के साथ प्रेमनगर के बानखाना रजा चौक में उमान रजा खान के चार्जिंग स्टेशन पहुंची। चार्जिंग स्टेशन नगर निगम की जमीन और नाले पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। नगर निगम के आरआई सचिदानंद ने अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद दो चार्जिंग स्टेशन की बाउंड्रीवॉल और बीच की दीवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
2 of 8
चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
सपा पार्षद के चार्जिंग स्टेशनों पर विद्युत निगम की ओर से शमन शुल्क वसूलने की कार्रवाई की गई है। चार्जिंग स्टेशन के साथ-साथ पार्षद के परिवार के घरों में भी चोरी की बिजली जलती पाई जाने पर 1.12 करोड़ रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
3 of 8
चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
आठ मुकदमे दर्ज
बिजली चोरी के आरोप में आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, इसमें दो मुकदमे उमान रजा के खिलाफ दर्ज हुए हैं। बीडीए ने पार्षद उमान रजा की प्रेमनगर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन दुकान को सील किया। बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक इसका निर्माण भी बिना स्वीकृति के किया जा रहा था। इसको लेकर कई बार नोटिस भी भेजा गया, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।
4 of 8
चार्जिंग स्टेशन की दीवार ध्वस्त की गई
- फोटो : अमर उजाला
77.1 किलोवाट की चोरी, पार्षद के पिता पर भी रिपोर्ट
विद्युत निगम की ओर से एचआर टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने छतों पर जाकर देखा तो बाकायदा घरों में जाने के लिए अलग-अलग फेस के कुंडे बने हुए थे। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के मुताबिक पांच परिसरों में अवैध तौर पर न कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस प्रकरण में उमान रजा पर दो, उसके पिता मोहम्मद नदीम समेत बरकत रजा खान, मोहसिन रजा खान, वसीम खान, मोहम्मद हसीन व यासीन मियां पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विद्युत निगम ने कुल 77.1 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन
5 of 8
मौलाना तौकीर के करीबी का बरातघर सील
- फोटो : अमर उजाला
एक हजार वर्ग मीटर में बना हुआ है बरातघर
बीडीए की टीम ने जिला प्रशासन के साथ सूफी टोला के रहने वाले शराफत के नरियावल स्थित बरातघर हम सफर पैलेस पर सीलिंग की कार्रवाई की। यह पैलेस एक हजार वर्ग मीटर में बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक शराफत मौलाना तौकीर का बेहद करीबी है। मौलाना का अकसर उसके परिवार में भी आना-जाना होता था। बीडीए के मुताबिक अवैध तौर पर बरातघर बिना स्वीकृति के बनाया गया था। कई बार नोटिस की कार्रवाई हुई कोई जवाब नहीं आया। अब बीडीए ने शादी हॉल को सील कर दिया है।
विज्ञापन
6 of 8
फरहत के मकान में ठहरे थे मौलाना तौकीर
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन से फरहत के मकान के पास सिर्फ टहल रही है बीडीए की टीम
सोमवार को बीडीए की टीम ने फरहत के घर का सर्वे किया था। इसके बाद उसके मकान का वीडियो बनाकर वापस लौट गई। मंगलवार को बानखाने में कार्रवाई के बाद सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य सभी अधिकारी फाइक एन्क्लेव के लिए निकले। बीडीए की टीम व पुलिस फोर्स भी आ गई। आरोपी फरहत के मकान की ओर फोर्स की गाड़ियां जाते हुए रूक गई। सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों ने आपस में चर्चा की। इतनी फोर्स देखकर वहां अलग ही माहौल बनने लगा और काफी संख्या में सड़क पर ही भीड़ जमा होने लगी।
विज्ञापन
7 of 8
मोहसिन रजा के पिता ने बीडीए टीम को दिखाया स्टे ऑर्डर
- फोटो : अमर उजाला
स्टे को देख वापस लौटी बीडीए की टीम, मोहसिन रजा का चालान
पुलिस के मुताबिक मोहसिन रजा मुकदमे में नामजद नहीं है। बीडीए की टीम मंगलवार को तौकीर रजा का रिश्तेदार व मन्नानी मियां के दामाद मोहसिन रजा पर शिकंजा कसने पहुंचे थे। 2024 में पहली बार नोटिस भेजा था, वह उसके बाद कोर्ट चले गए थे और तब से मामला कोर्ट में चल रहा है।
मोहसिन ने वहां अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसी दौरान वहां मौजूद अफसरों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। पुलिस टीम ने मोहसिन रजा और मोनिस को गिरफ्तार कर थाने ले गई। यहां दोनों का शांतिभंग में चालान कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।