फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का दोहरे हत्याकांड: दरवाजा खुला, संघर्ष के नहीं मिले निशान, करीबी पर शक; नानी-धेवते की हत्या में कई सवाल

Sun, 15 Nov 2026 12:00 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में दोहरे हत्याकांड की जांच में सामने आया है कि हत्या का आरोपी कोई करीबी ही है। सुबह घर का दरवाजा खुला था, जबकि जहां नानी और धेवते के शव मिले हैं, वहां संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पूरी वारदात में शक की सुई परिचित और किसी करीबी पर ज्यादा घूम रही है।
विज्ञापन
1 of 17
Budaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बदायूं  के गांव कान्हा नगला में घर में सोने के दौरान नियाज बानो और उनके आठ वर्षीय धेवते अफनान की हत्या ने कई सवालों को जन्म दिया है। अहम सवाल उठ रहा है कि रात में नियाज बानो घर का दरवाजा बंद कर सोई थीं तो सुबह दरवाजा खुला कैसे मिला। दोनों के गले पर निशान मिले, लेकिन पुलिस और फॉरेंसिक टीम को जांच करने के दौरान चारपाई पर किसी प्रकार के ऐसे साक्ष्य नहीं मिले, जिससे गला दबाने के दौरान नियाज बानो व अफनान ने कोई बचाव किया हो। अब सवाल उठ रहा है कि क्या सोते समय दोनों के गले दबाए गए।

महिला के कानों से कुंडल व पायजेब गायब होने पर लूट के लिए हत्या की आशंका जताई है, लेकिन लूटपाट करने वाला घर से अन्य एक भी सामान लेकर नहीं गया। कहीं ऐसा तो नहीं कि हत्या करने के बाद उसे लूटपाट की तरफ डायवर्ट किया गया हो, ताकि असल वजह सामने नहीं आ सके। फिलहाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जो साक्ष्य एकत्र किए हैं, उन्हीं के जरिये कातिलों तक पहुंचने के लिए चार टीमें जुटी हुई हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 17
मृतका के घर में जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
री वारदात में शक की सुई परिचित और किसी करीबी पर ज्यादा घूम रही है। घटनास्थल पर प्रतिक्रिया के एक भी साक्ष्य न मिलना भी करीबी की ओर से शक गहरा रहा है। नियाज बानो के दोनों बेटे इमरान (22) और इरफान (20) करीब एक माह से दिल्ली में सिलाई का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 17
घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, नियाज बानो की बेटी हिना और फिजा की ससुराल गांव में ही है। हिना के पति आरिफ और फिजा के पति सोहेल भी दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं।

 

4 of 17
घटनास्थल पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल, पुलिस टीमें यह जानकारी जुटा रही हैं कि शुक्रवार को नियाज बानो के घर पर कौन-कौन पहुंचे थे। उनमें कितने परिचित और कितने अजनबी थे। आसपास के घरों में भी लोगों से संदिग्ध देखे जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी की गई है।

 
विज्ञापन

5 of 17
मृतका की बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति की मौत के बाद मजदूरी कर नियाज बानो ने पाले चार बच्चे
नियाज बानो के पति बंदे हसन का करीब 15 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद दो बेटियों और दो बेटों सहित पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। उन्होंने मजदूरी करके अपने चार बच्चों का पालन-पोषण किया था। दोनों बेटियों की शादी गांव में ही हुई है।
 
विज्ञापन

6 of 17
घटनास्थल पर मृतकों के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बेटे कमाने दिल्ली चले गए। तब परिवार की आर्थिक स्थिति संभलना शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने अपना घर भी बनवाया था। नियाज बानो घर में अकेली रहती थीं।
 
विज्ञापन

7 of 17
एसएसपी अंकिता शर्मा ने मौका मुआयना किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम
कान्हा नगला गांव में महिला नियाज बानो और उसके धेवते अफनान के शव घर में मिलने के बाद उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण गला दबाने के दौरान दम घुटने से होना आया है। दोनों के पोस्टमॉर्टम कागजों के देरी से पहुंचने के कारण देर शाम तक हो पाए। पुलिस ने दोनों के पोस्टमॉर्टम वीडियोग्राफी और पैनल से कराया।
 

8 of 17
डॉग स्क्वाड ने की छानबीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अफनान के दादा नरु आलम की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज
अफनान के दादा नरु आलम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर देकर नरु आलम ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उनकी समधिन नियाज बानो दिल्ली से अफनान को साथ लेकर गांव पहुंची थीं।

9 of 17
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके बाद शुक्रवार की रात वह उनके घर से खाना खाने के बाद अपने घर सोने चली गई थी। इसके बाद शनिवार की सुबह उनकी बहू हिना ने जाकर देखा, तो उनकी समधिन का शव जमीन पर पड़ा था।

10 of 17
घर के बाहर जुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अफनान का शव कमरे के बाहर चारपाई पर पड़ा था। सूचना पर मिलने पर हम सब वहां पहुंचे, इसके बाद नियाज बानो को उठाकर हमने चारपाई पर लिटा दिया। उनके गले पर चोट और नीलेपन के निशान मिले।

11 of 17
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुंडल व पाजेब लूटकर नानी-धेवते की गला दबाकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिनावर के गांव कान्हा नगला में नियाज बानो (47) और उनके धेवते अफनान (8) की बीती रात घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के पहने हुए कुंडल और एक पाजेब गायब मिलने से लूट की आशंका जताई गई है। 

 

12 of 17
शवों के पास रोती-बिलखती हिना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार वालों का कहना है कि पहचान होने के डर से लुटेरों ने दोनों को मार डाला। शनिवार सुबह जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस का खोजी कुत्ता बार-बार पास में ही तिराहा पर जाकर रुका। इस आधार पर पुलिस का मानना है कि किसी नजदीकी का घटना में हाथ है।

13 of 17
पीड़ित परिजनों को संभालतीं महिला पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नियाज बानो की बड़ी बेटी शाफिया और छोटी हिना की नियाज बानो के घर के नजदीक ही शादियां हुई हैं। नियाज बानो के दोनों अविवाहित बेटे और दोनों दामाद दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। पति की मृत्यु हो जाने के कारण नियाज बानो अपने बेटों के पास ही रहती थीं।

14 of 17
नियाज बानो की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिना ने बताया कि उनकी मां दो दिन पहले दिल्ली से गांव लौटी थीं। उनके साथ हिना का बेटा अफनान भी दिल्ली से आया था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे दोनों ने हिना के घर पर खाना खाया और सोने के लिए अफनान के साथ अपने घर चली आईं।

15 of 17
दोहरे हत्याकांड के बाद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिना ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अपनी बड़ी बेटी शाफिया को चाय लेकर मां नियाज बानो के घर भेजा। कुछ देर बाद बेटी ने लौटकर बताया कि नानी के घर का मुख्य गेट तो खुला हुई था, मगर नानी और भाई चारपाई पर कंबल ओढ़कर सो रहे हैं। कुछ देर बाद हिना ने वहां जाकर देखा तो दोनों को मृत पाया। आरोप है कि उसकी मां नियाज बानो के कानों के कुंडल और एक पैर की पाजेब गायब मिली।

16 of 17
अफनान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना पर एसएसपी अंकिता शर्मा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिनावर पुलिस ने अफनान के दादा नूर आलम की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन

17 of 17
घटनास्थल पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगाईं

घर का सारा सामान भी सुरक्षित मिला है। परिजनों ने कुंडल और  पाजेब गायब होने की बात कही है। पोस्टमॉर्टम में दोनों की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए एसओजी सहित चार टीमें लगाई हैं। - अंकिता शर्मा, एसएसपी बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें