फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Case: आयुष और अहान के पिता ने घर के सामने अपनी बाइक फूंकी, आत्महत्या का प्रयास; इस कदम से चौंकी पुलिस

Sun, 24 Mar 2024 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 6
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी में दोनों बच्चों के पिता ने रविवार सुबह करीब दस बजे घर के सामने अपनी बाइक में आग लगा दी और आत्महत्या की कोशिश की। यह देख कर मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंच गई। 500 मीटर दूर खड़ी फायर ब्रिगेड बुलाई गई और तुरंत आग पर काबू पा लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुतबिक, रविवार सुबह करीब दस बजे बच्चों के पिता विनोद कुमार ने अपनी बाइक घर से निकाल कर बाहर खड़ी की थी। फिर बाइक में पेट्रोल का पाइप खींच दिया, जिससे उसका पेट्रोल बाहर निकलने लगा। उसने तुरंत माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी और आत्महत्या की कोशिश की। 
 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक बच्चों के पिता विनोद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
सड़क के दूसरी ओर अर्थसैनिक बल तैनात था। यह देखकर वह दौड़ कर आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। हत्याकांड के बाद से एक फायर ब्रिगेड 500 मीटर दूर पुलिस चौकी के नजदीक खड़ी है। इसकी सूचना पर फायरब्रिगेड पहुंच गई और आग बुझाई गई। अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए वह मामले की जानकारी कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
विनोद ठाकुर, आरोपी साजिद - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि बदायूं के सिविल लाइंस थाना इलाके की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च की शाम ठेकेदार विनोद ठाकुर के बेटे आयुष (13) और अहान उर्फ हनी (06) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना को जिले के ही अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानूं निवासी साजिद और उसके भाई जावेद ने अंजाम दिया था। दोनों विनोद के घर के सामने ही हेयर सैलून चलाते थे।

4 of 6
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
साजिद चाकू लेकर विनोद के घर में घुस गया था और उनके दोनों बच्चों को गला रेतकर मार डाला था। मझले बेटे पीयूष पर भी हमला किया था, लेकिन वह बच निकला था। मुख्य आरोपी साजिद उसी दिन रात में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, लेकिन जावेद भाग गया था। जावेद ने गुरुवार सुबह बरेली में नाटकीय ढंग से पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

 
विज्ञापन

5 of 6
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
बाबा कॉलोनी में तैनात रहेगा अर्द्धसैनिक बल
दो बच्चों की हत्या के बाद शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। खासकर बाबा कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। बाबा कॉलोनी में इंस्पेक्टर वजीरगंज राकेश कुमार, इंस्पेक्टर कुंवरगांव राजेंद्र बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर मूसाझाग मनोज कुमार समेत कई थानों की पुलिस और अर्द्धसैनिक बल भी तैनात कर दिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को इलाके के हालात देखते हुए कॉलोनी से पुलिस बल हटा लिया गया, लेकिन अर्द्धसैनिक बल अभी तैनात रहेगा। सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई लगातार बाबा कॉलोनी में भ्रमण कर रहे हैं। फिलहाल कॉलोनी में शांति व्यवस्था का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें