बरेली के शिक्षक अवधेश की हत्यारोपी पत्नी विनीता और ससुराल वालों का सुराग अभी नहीं लग सका है। इस हत्याकांड को लेकर रोजना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शिक्षक अवधेश का अपनी मां अन्नपूर्णा देवी से गहरा जुड़ाव होना और हर बात बताना विनीता को खलता था।
विज्ञापन
2 of 5
रोती बिलखतीं मृतक अवधेश की मां
- फोटो : अमर उजाला
उसने सास को ठिकाने लगाने की भी योजना बना ली थी। इज्जतनगर थाने आईं मां अन्नपूर्णा देवी ने इस बात का खुलासा किया। बुजुर्ग मां ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर को बताया कि कॉलेज से लौटने के बाद अवधेश उनसे काफी देर बात करता था।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी पत्नी-अवधेश-पत्नी की बहन
- फोटो : अमर उजाला
रोज उनके हालचाल लेता और कॉलेज व कॉलोनी की गतिविधियां बताता था। यह विनीता को पसंद नहीं था। उसको लगता था कि सास को रास्ते से हटाने के बाद अवधेश का घर से लगाव खत्म हो जाएगा। इसलिए कुछ दिन पहले उसने उन्हें ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अवधेश के जरिये उन्हें कुछ ऐसी बातें पता लगीं।
4 of 5
बरेली- प्रवक्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि मौका न लगने पर विनीता ने अवधेश की हत्या करा दी। अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि अवधेश पहली बार उनसे अलग होकर नौकरी करने लगा था।
छोटा और लाड़ला बेटा था, जाने के बाद कई दिन तक मन नहीं लगा। अवधेश ने 11 अक्तूबर को उनसे बात कर ससुरालियों से अपनी हत्या की आशंका जताई थी।
आरोपी चीकू का बी वारंट फिरोजाबाद में दाखिल कराया जा चुका है। चार नवंबर के बाद फिरोजाबाद पुलिस ही उसे लाकर बरेली पुलिस को सौंप सकती है। विनीता व अन्य आरोपियों की तलाश में बरेली पुलिस फिरोजाबाद में दबिश दे रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी