फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Triple Murder: स्टीमर से आए थे हमलावर, फायरिंग कर इलाके में मचा दी दहशत, जमीन के लिए बहाया खून

Thu, 12 Jan 2023 07:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। गैंगवार का मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान है। वह फरार है। बताया गया है कि सुरेश प्रधान स्टीमर से करीब 25 हथियारबंद लोगों को लेकर आया था। हमलावरों ने आते ही दूसरे गुट के सरदार परमवीर सिंह के झाले के पास फसल कटान रोकने के लिए हमला कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। मजबूरी में परमवीर सरदार पक्ष को भी फायरिंग करनी पड़ी। कई घंटे तक फायरिंग होती रही, जिससे कटरी का गोविंदपुर गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। फरीदपुर से यह घटनास्थल रामगंगा के पार है। वहां पहुंचने में फरीदपुर पुलिस को घंटों लग गए, जबकि भमोरा पुलिस अपने क्षेत्र से सटे इलाके में पहले पहुंच गई। बदायूं जिले की दातागंज की पुलिस भी यहां आ गई। देर रात पहुंचे पुलिस अधिकारियों को सरदार परमवीर के मैनेजर व नौकरों ने घटनाक्रम की जानकारी दी।  

Bareilly News: कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी फार्म हाउस के मालिक सरदार धर्मवीर सिंह ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। सरदार परमवीर के मैनेजर व नौकर बिकेल ने भी पुलिस को जानकारी दी। बताया कि खेतों में पानी भी चल रहा था और नौकर पाइप इकट्ठे कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी और फोर्स - फोटो : अमर उजाला
उसी समय पहले पास के खेत से दो लोग आकर बहस करने लगे। फिर करीब 15 लोग और खेतों से निकल आए और फायरिंग शुरू कर दी। उन लोगों ने गन्ने में भागकर अपनी जान बचाई और कॉल करके दूसरों को इसकी जानकारी देकर वहां बुलाया।

4 of 5
जिला अस्पताल में रखे शव - फोटो : अमर उजाला
तीन साल पहले चंडीगढ़ से सरदार परमवीर सिंह ने गोविंदपुर व आसपास इलाके में जमीन खरीदकर झाला बनाया। यहां करीब एक हजार बीघा जमीन पर खेती हो रही है। इसमें करीब पांच सौ बीघा जमीन परमवीर पक्ष अपनी बताता है। दो सौ बीघा जमीन सरकारी बताई जा रही है और तीन सौ बीघा जमीन को सुरेश पक्ष अपनी बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्ट्रेचर पर रखा शव - फोटो : अमर उजाला
परमवीर के कटरी में पैर पसारने को सुरेश की सत्ता के लिए चुनौती माना जा रहा था। इलाके में अपना असर कम न हो, इसलिए सुरेश फिर सक्रिय हो गया था। उसने आधा दर्जन से ज्यादा केस भी परमवीर पक्ष पर दर्ज करा दिए थे। जमीन को लेकर शुरू हुई यह रंजिश बुधवार को गैंगवार में तब्दील हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें