बरेली के शिक्षक हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। विनीता उर्फ बिंदु ने अपने शिक्षक पति अवधेश कुमार की हत्या कराने से लेकर उनकी लाश ठिकाने लगाने तक क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। विनीता अपने पति से इस हद तक नफरत करती थी कि उसकी हत्या के बाद उसके सामने ही उसने उसकी लाश को कई लातें मारीं।
विज्ञापन
2 of 8
आरोपी विनिता
- फोटो : अमर उजाला
पेशेवर अपराधियों से भी ज्यादा दुस्साहस दिखाते हुए उसने खुद अपनी गाड़ी में लाश फिरोजाबाद तक ले जाने का फैसला लिया। साढ़े चार घंटे के इस सफर में अवधेश की लाश पिछली सीट पर पड़ी रही और कुछ किलोमीटर आगे दूसरी गाड़ी में चल रहा उसका भाई लगातार मोबाइल पर उसके संपर्क में रहा ताकि कोई खतरा होने पर फौरन उसे आगाह कर सके।
विज्ञापन
3 of 8
खेत में दफनाया गया था शव
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से फिरोजाबाद के नारखा थाना क्षेत्र के गांव भीतरी निवासी अवधेश यहां सहोड़ा में कुंवर ढाकन लाल इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता थे। 12 अक्तूबर को उनकी पत्नी विनीता उर्फ बिंदु ने अपने मायके वालों की मदद से एक हिस्ट्रीशीटर को पांच लाख रुपये में सुपारी देकर कर्मचारी नगर स्थित अपने घर में ही उनकी हत्या करा दी थी।
4 of 8
शव की जानकारी देता हत्या का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
फिर लाश को फिरोजाबाद ले जाकर नारखी इलाके के एक खेत में दफन कर दिया था। हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को इज्जतनगर पुलिस ने फिरोजाबाद से लाश बरामद कर हत्याकांड का खुलासा किया। विनीता मायके वालों के साथ अपने सात वर्षीय बेटे को लेकर अब तक फरार है।
विज्ञापन
5 of 8
bareilly speaker murder
- फोटो : अमर उजाला
इज्जतनगर पुलिस उसकी तलाश में लगातार फिरोजाबाद के कस्बों और गांवों में दबिश दे रही है। विनीता के कई करीबी रिश्तेदार भी गायब हो गए हैं। इस बीच पुलिस की छानबीन में कई और हैरतअंगेज तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अवधेश की घर में हत्या के बाद उनकी लाश ठिकाने लगाने के लिए विनीता खुद उसे अपने साथ गाड़ी में फिरोजाबाद तक ले गई थी।
विज्ञापन
6 of 8
रोती बिलखतीं मृतक अवधेश की मां
- फोटो : अमर उजाला
लाल रंग की यह टीयूवी गाड़ी विनीता के भाई प्रदीप की थी जो अक्सर उसी के पास रहती थी। अवधेश की लाश गाड़ी की पिछली सीट पर पड़ी रही जबकि विनीता खुद आगे बैठी थी। उसका भाई और मायके के दूसरे लोग एक ऑल्टो गाड़ी में उससे कुछ किलोमीटर आगे चल रहे थे ताकि कहीं पुलिस पिकेट दिखे या चेकिंग हो तो फौरन पीछे लाश लेकर आ रही विनीता को खबर की जा सके।
विज्ञापन
7 of 8
आरोपी पत्नी, अवधेश, पत्नी की बहन
- फोटो : अमर उजाला
करीब साढ़े चार घंटे के इस सफर में विनीता का मोबाइल फोन लगातार भाई के साथ कॉल पर कनेक्ट रहा। बीच में सिर्फ एक बार कॉल टूटी लेकिन तुरंत ही फिर कनेक्ट हो गई।
प्रवक्ता की हत्या में तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है। पत्नी व रिश्तेदारों की गिरफ्तारी से और भी राज खुल सकते हैं। बरेली पुलिस फिरोजाबाद के अधिकारियों के सहयोग से दबिशें दे रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी