फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: नफीस के बेटे फम्मू ने किया था आग में घी डालने का काम, पर्दे के पीछे से माहौल भड़काने का खेला खेल

Wed, 01 Oct 2025 02:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के बवाल में आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस के बेटे फरमान ने आईएमसी के फेसबुक पेज पर मौलाना के भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए थे। अब उसकी भी गिरफ्तारी होगी। कोतवाली पुलिस ने विवेचना में फरमान और उसके पिता नफीस का नाम बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
1 of 11
bareilly violence - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस के बेटे फरमान उर्फ फम्मू की भी बवाल में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी। जांच में सामने आया है कि फम्मू ने आग में घी डालकर माहौल भड़काने का काम किया। कोतवाली के मुकदमे में नाम बढ़ाकर उसे आरोपी बनाया गया है, अब उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

यूं तो डॉ. नफीस ही आईएमसी का प्रवक्ता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है, लेकिन उम्रदराज होने के कारण संगठन में प्रवक्ता जैसा काम नफीस का बेटा फरमान उर्फ फम्मू देखने लगा है। कोतवाली पुलिस की जांच के मुताबिक फरमान ने बवाल के दौरान पर्दे के पीछे से माहौल भड़काने का खेल खेला था। 
 
विज्ञापन

2 of 11
बरेली में बवाल के बाद पड़ीं प्रदर्शनकारियों की चप्पलें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईएमसी का फेसबुक पेज और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म फरमान ही अपडेट करता है। सामान्य प्रेसनोट व मौलाना की तकरीर वही लिखता है। विवेचना में पता लगा कि शुक्रवार को सुबह से वह मौलाना के भड़काऊ बयान वाले पुराने वीडियो संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रहा था।
 
विज्ञापन

3 of 11
बरेली में बवाल के बाद पड़ीं प्रदर्शनकारियों की चप्पलें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरमान ने एक वीडियो शुक्रवार दोपहर में ऐसा भी डाला, जिसमें इस्लामिया मैदान में काफी भीड़ दिख रही थी। यह लाइव वीडियो की तरह चलाया जा रहा था जिससे शहर में आने वाली भीड़ भ्रमित होकर यहां आ जाए। इससे लोग भ्रमित हुए भी और पुलिस पर हमलावर हो गए। फरमान ने ही कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को बरेली बंद की अपील का आह्वान करते हुए फेसबुक पर पोस्ट डाली थी।

4 of 11
बरेली में पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन के कहने पर पोस्ट डाली, फिर डिलीट की
पुलिस की जांच में पता लगा है कि बृहस्पतिवार रात जब नफीस व नदीम ने मौलाना से फोन पर बातचीत के बाद जनता के शहर न आने संबंधी पत्र जारी किया तो उसे पुलिस प्रशासन के अफसरों को देने के साथ ही आईएमसी के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। तब अधिकारियों ने अनुरोध किया कि इसे आईएमसी के फेसबुक पेज पर भी डाल दें। तब नफीस ने यह पत्र अपने बेटे को भेजकर संगठन के फेसबुक पेज पर अपलोड करने को कहा।
विज्ञापन

5 of 11
बरेली में पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरमान ने इस पत्र को अपलेड करके पोस्ट किया और उस पेज का स्क्रीनशॉट अधिकारियों को दे दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने इसी दौरान पांच मिनट बाद ही संगठन का फेसबुक पेज देखा तो वह पोस्ट फरमान डिलीट कर चुका था।
विज्ञापन

6 of 11
बरेली में पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौलाना का भड़काऊ वीडियो डाला
फरमान ने शुक्रवार सुबह मौलाना तौकीर रजा का एक भड़काऊ बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पेज पर अपडेट किया था। इसमें मौलाना आई लव मोहम्मद की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने के लिए लोगों से चलो इस्लामिया, भरो इस्लामिया का आह्वान कर रहा है। वायरल वीडियो में मौलाना साफतौर पर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहा है। कह रहा है कि कर्फ्यू लगा दीजिए, कोई परवाह नहीं है। निकलेंगे तो निकलेंगे। लाठी चलाओ, गोली चलाओ या कर्फ्यू लगाओ।
 
विज्ञापन

7 of 11
बरेली में बवाल के बाद पड़ीं प्रदर्शनकारियों की चप्पलें और बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली बवाल : पुलिस पर फायरिंग का आरोपी गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल, मौलाना के करीबी का बरातघर सील
आई लव मोहम्मद के समर्थन में हुए बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 16 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के आरोप में मौलाना तौकीर रजा खां के एक करीबी के बारातघर को सील कर दिया।

 

8 of 11
चार्जिंग स्टेशन की दीवार ध्वस्त की गई - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही नगर निगम ने सपा पार्षद के दो चार्जिंग स्टेशनों को ध्वस्त किया है। इन्हें नगर निगम की जमीन और नाले पर बनाया गया था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि 26 सितंबर को पार्षद अनीस की अपील पर काजीटोला का ताजीम तमंचा लेकर भीड़ में आया था। वह लोगों को भड़का रहा था। 
 

9 of 11
मंगलवार को जेल भेजे गए ये आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो ताजीम ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मंगलवार को राधा माधव स्कूल के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ताजीम को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं घुटने में गोली लगी है। ताजीम पशु तस्करी का भी आरोपी है। 
 

10 of 11
मोहसिन रजा को लेकर जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बारादरी और कोतवाली थाने की पुलिस ने आईएमसी के जिलाध्यक्ष शमशाद सहित 15 आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा। जबकि, एक किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है। अब तक 73 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
 
विज्ञापन

11 of 11
बुलडोजर से ध्वस्त किया अवैध चार्जिंग स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मौलाना तौकीर के करीबी सूफी टोला निवासी शराफत के नरियावल स्थित बारातघर पर बीडीए ने सीलिंग की कार्रवाई की। वहीं, नगर निगम ने अपनी जमीन और नाले पर बने सपा पार्षद उमान रजा खान के दो चार्जिंग स्टेशन की बाउंड्रीवाल और बीच की दीवार ढहा दी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें