कम आई मस्जिदों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
तैनात रही भारी संख्या में फोर्स
इसी तरह करोलान का वह इलाका जहां लाठीचार्ज हुआ था, वहां की मस्जिद में लोग बारी-बारी से आते रहे और नमाज के बाद वापस होते रहे। इस जगह की भी मस्जिद के आसपास के मार्केट की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। खलील स्कूल के तिराहे और बैरियर से मस्जिद तक फोर्स तैनात रही। पिछले शुक्रवार को हुए बवाल में कुमार टॉकीज के पास भी लाठीचार्ज हुआ था, यहां भी भारी फोर्स तैनात रही। इसके अलावा बिहारीपुर मस्जिद, बीबीजी मस्जिद सहित मलूकपुर, जसोली, जखीरा, सराय खाम जामा मस्जिद, अरबिया काशीफुल उलूम मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, बांस मंडी, कुतुबखाना की मस्जिदों में अमन के साथ नमाज अदा की गई। इसके बाद नमाजी वापस हो गए।