Bareilly News: बरेली में अपने ममेरे भाई की हत्या करने के आरोपी वसीम से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाली बातें बताईं। पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी को अच्छे रहन-सहन, महंगी कार, बाइक, मोबाइल फोन खरीदने का शौक है। वह कारखाना भी खोलना चाहता था। इसके लिए रुपयों की जरूरत थी। इस पर वसीम ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी वसीम ने ममेरे भाई आहिल (10) का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम नहीं मिलने और पकड़े जाने के डर से ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो कुछ भी बताया, उसे जानकर हर कोई हैरान है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वसीम को अच्छे रहन-सहन, महंगी कार, बाइक, मोबाइल फोन खरीदने का शौक है। वह फर्नीचर का कारखाना भी खोलना चाहता था। उसे रुपयों की जरूरत थी। इसके लिए उसने अपने मामा सखावत नबी के बेटे आहिल को अगवा कर फिरौती मांगने की साजिश रची। पकड़े जाने के डर से उसे मार डाला।
मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
कक्षा तीन तक पढ़ा है आरोपी
आरोपी वसीम ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा तीन तक ही पढ़ा है। कई साल पहले अपने भाई के पास हैदराबाद चला गया। वहां फर्नीचर कारीगर के तौर पर काम किया और अच्छी कमाई की। उसे अच्छे रहन-सहन, महंगी कार, बाइक, मोबाइल फोन खरीदने का शौक है। उसने भाई के साथ मिलकर सालभर पहले ही लग्जरी कार खरीदी थी। अब उसकी इच्छा हैदराबाद या बरेली में अपना फर्नीचर कारखाना खोलने की थी।
विज्ञापन
3 of 7
रात में घटनास्थल पर पहुंचे थे एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
नई कार खरीदना चाहता था आरोपी
वसीम भाई से अलग एक और नई कार भी खरीदना चाहता था। इसके लिए उसे रुपये की जरूरत थी। इन दिनों उसका काम भी हल्का चल रहा था और महीनेभर से वह गांव में था। उसने दिमाग दौड़ाया कि पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त का धंधा करने वाले मामा के पास अच्छा पैसा है। वह बेटे को छुड़ाने के बदले दस नहीं तो पांच लाख रुपये तक दे ही देंगे। इसके लिए उसने फर्जी आईडी पर सिम व नया मोबाइल खरीदा। मैसेज कर फोन को तोड़ दिया, पर इसके बावजूद वह गिरफ्त में आ गया।
4 of 7
मृतक बालक का फाइल फोटो, मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानिए पूरा घटनाक्रम
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के मुताबिक रविवार रात साढ़े दस बजे टिटौली गांव निवासी सखावत नवी ने बताया कि बेटा आहिल शाम पांच बजे से लापता है। इसी दौरान सखावत के मोबाइल फोन पर नए नंबर से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने का मैसेज आया। सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया।
विज्ञापन
5 of 7
झांसा देकर ममेरे भाई को लेकर गया था आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सीसीटीवी कैमरे में वसीम (22) बाइक से आहिल को शाही की ओर ले जाते दिखा। फिरौती का मेसेज भेजने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वसीम को दबोच लिया। पूछताछ में उसने आहिल के अपहरण, हत्या और सखावत से फिरौती मांगने की बात स्वीकार की। कहा कि पकड़े जाने के डर से उसने शाही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर के जंगल में ले जाकर आहिल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
6 of 7
पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आहिल का शव, ब्लेड और बाइक बरामद की। थाना प्रभारी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान वसीम ने बाइक के बैग में रखा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।
एसएसपी ने किया था घटनास्थल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी वसीम हैदराबाद में फर्नीचर का काम करता था। अब वह अपना कारखाना खोलना चाहता था। इसके लिए रुपयों की जरूरत थी तो उसने ममेरे भाई का अपहरण कर लिया। बाद में राज खुलने के डर से हत्या कर दी।