फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली मांझा फैक्टरी में धमाका: मालिक समेत तीन के उड़े चीथड़े, कैसे हुआ विस्फोट... जांच में सामने आई ये वजह

Fri, 07 Feb 2025 06:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली का बाकरगंज मोहल्ला शुक्रवार को सुबह तेज धमाके से दहल गया। धमाका मांझा बनाने की फैक्टरी में हुआ, जिससे फैक्टरी मालिक और दो कारीगरों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
1 of 8
Manjha Factory Explosion - फोटो : अमर उजाला
बरेली में किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाकरगंज में शुक्रवार सुबह मांझा बनाने की फैक्टरी में धमाका होने से मालिक और दो कारीगरों के चीथड़े उड़ गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। मौके पर मंजर देख लोगों का कलेजा कांप गया। धमाका पतंगबाजी के लिए मजबूत मांझा बनाने के लिए गंधक-पोटाश, कांच और लोहे के बुरादे का मिश्रण तैयार करने के दौरान हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज धमाके की आवाज करीब तीन किमी दूर तक सुनी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। हादसे के बाद जांच के लिए डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

2 of 8
Manjha Factory Explosion - फोटो : अमर उजाला
बाकरगंज निवासी अतीक रजा खां (51) मांझा फैक्टरी चलाते थे। मोहल्ले के ही फैजान (26) और सरताज (24) उनकी मांझा फैक्टरी में कारीगर थे। अतीक ने खुद के घर से सटे हुए खाली प्लॉट में मांझा बनाने का अड्डा बना रखा था। 
विज्ञापन

3 of 8
Manjha Factory Explosion - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 10 बजे के समय अतीक, फैजान और सरताज मांझा बनाने के लिए मसाला तैयार कर रहे थे। इसके लिए गंधक-पोटास के साथ कांच और लोहे के बारीक बुरादे को मिलाकर लुगदी तैयार की जानी थी। इन घातक पदार्थों का मिश्रण तैयार करने के दौरान ही विस्फोट होने की जानकारी सामने आई है। 

4 of 8
Manjha Factory Explosion: मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अतीक और फैजान लुगदी बना रहे थे। धमाके के बीच दोनों के चीथड़े उड़ गए। नजदीक में मौजूद सरताज भी गंभीर घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में सरताज ने भी दम तोड़ दिया। धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कई थानों की फोर्स पहुंची 
धमाके की सूचना पर कई थानों का फोर्स, फायर ब्रिगेड और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गईं। अतीक और फैजान के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आसपास के इलाके को खंगाला गया। 
विज्ञापन

6 of 8
Manjha Factory Explosion: जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके से मांझा बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाल कैमिकल्स के सैंपल लिए हैं। इन नमूनों की जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस विस्फोटक की मौजूदगी की आशंका की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

7 of 8
परिजनों से जानकारी करते डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बाकरगंज के एक मकान में मांझा बनाने की फैक्टरी चल रही थी। यहां गंधक-पोटाश का मिश्रण तैयार करने के दौरान धमाका हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे का कारण क्या रहा? इस मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

8 of 8
डीएम और एसएसपी ने किया मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि बाकरगंज में हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन की टीम यहां पहुंचीं और हादसे में एक घायल को अस्पताल भेजा, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मांझा निर्माण में सावधानी के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा जिससे भविष्य में ऐसा कोई हादसा नहीं हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें