फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकों से दहला बरेली: ज्वालामुखी की तरह फटे, उल्कापिंड के जैसे बरसे सिलिंडर, बेहद डरावना था मंजर; तस्वीरें

Tue, 25 Mar 2025 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Bareilly Gas Agency News: बरेली के रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी के बाहर सोमवार को ट्रक में आग लग गई। एक के बाद एक सौ से ज्यादा सिलिंडर धमाकों के साथ फटे। दो किमी. दूर तक स्थित मकानों तक सिलिंडर के टुकड़े पहुंचे।  
 
विज्ञापन
1 of 13
सिलिंडर भरे ट्रक में लगी आग के बाद का मंजर - फोटो : अमर उजाला
Cylinder Blast In Bareilly: बरेली के रजऊ परसपुर गांव में अपनी दिनचर्या में व्यस्त ग्रामीण अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर चौंक उठे। सोचा कि हाईवे से गुजर रहे किसी ट्रक का टायर फटा होगा। वे किसी नतीजे पर पहुंच पाते, इससे पहले ही दूसरा, तीसरा, चौथा... लगातार धमाके होने लगे। 

साथ ही, लोगों के खेतों में और घरों पर सिलिंडरों के अवशेष गिरने लगे। दहशत में लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिलिंडर ज्वालामुखी की तरह फट रहे थे और उल्कापिंड की तरह आसमान से मलबा बरस रहा था।
विज्ञापन

2 of 13
गोदाम से उठतीं आग का लपटें - फोटो : अमर उजाला
ट्रक से उठ रहीं थीं ऊंची-ऊंची लपटें
गांव के दीपक ने बताया कि जब वह घर से बाहर निकले तो गांव से पश्चिम से धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखा। छत पर गए तो देखा कि महालक्ष्मी गैस एजेंसी के बाहर खड़े ट्रक में से ऊंची-ऊंची लपटें उठ रहीं थीं। इस दौरान कई और धमाके भी हुए। करीब जाने पर ज्वालामुखी की तरह आग का ऊंचा गोला दिखा। जलते हुए सिलिंडर हवा में ऐसे उड़ रहे थे, जैसे आसमान से उल्कापिंड की बारिश हो रही हो। 
विज्ञापन

3 of 13
घटना के बाद घरों से बाहर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
खाली हो गए ज्यादातर मकान
मंजर देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। सिलिंडर फटने के बाद कई टुकड़े मकानों तक पहुंचे तो ग्रामीण भाग खड़े हुए। देखते ही देखते पश्चिम दिशा की ओर से बने ज्यादातर मकान खाली हो गए। यहां रहने वाले गांव के केंद्र की ओर चले गए। इनमें से ज्यादातर दोमंजिला मकानों की छत पर चढ़कर आग की लपटें उठते हुए देख रहे थे। घटनास्थल की ओर जाने का साहस कोई नहीं जुटा पा रहा था। 

4 of 13
एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग के बाद उठतीं लपटें - फोटो : अमर उजाला
ओट लेकर खुद को बचाया 
महालक्ष्मी गैस एजेंसी से एक किलोमीटर के दायरे में तीन गांव हैं। आसपास खेत हैं। गेहूं कटाई का सीजन होने के चलते सोमवार को बड़ी संख्या में किसान खेतों पर ही थे। दोपहर के समय जब धमाके होने लगे तो भगदड़ सी मच गई। गांव की ओर जाने वाला रास्ता एजेंसी के सामने से ही गुजरता है, यहां से जाना संभव नहीं था। ऐसे में वह खेतों में ही लेट गए। जब उन्होंने आसमान से सिलिंडर बरसते देखे तो सूझबूझ का परिचय देते हुए पेड़ सहित अन्य चीजों की ओट लेकर खुद को बचाया। कई ग्रामीण पास स्थित मगनापुर और सुंदरपुर गांव की ओर चले गए।
विज्ञापन

5 of 13
सड़क पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक नहीं गए खेतों की ओर 
छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए खेतों में सोने वाले किसानों के चेहरे पर भी घटना के बाद खौफ नजर आया। चूंकि कई सिलिंडर खेतों में फसल के बीच पड़े थे, ऐसे में इनके फटने की आशंका को लेकर किसान खेतों की ओर ही नहीं गए।
विज्ञापन

6 of 13
घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड - फोटो : अमर उजाला
चौकीदार और चालक के दर्ज किए बयान
जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक घटना की जानकारी पर एआरओ के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच के लिए भेजा गया। चौकीदार और चालक का बयान लिया गया। पता चला है कि पहले गाड़ी में आग लगी पर कैसे? इसकी जानकारी से चालक ने इन्कार कर दिया। चौकीदार ने इसकी पुष्टि की। 360 सिलिंडर में से 50 से ज्यादा फटे, कुछ में लीकेज हुई। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

7 of 13
एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
खतरा : आबादी वाले इलाकों में भी हैं गोदाम
रजऊ परसपुर में हुई सिलिंडरों के फटने की घटना के दौरान गनीमत रही कि घटनास्थल आबादी से काफी दूर था, लेकिन शहर के आसपास जिन गैस एजेंसी संचालकों ने गोदाम बनाए हैं, उनके आसपास आबादी बस गई है। लिहाजा, अगर जानमाल के नुकसान की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। सुभाषनगर माल गोदाम रोड, बदायूं रोड, बीसलपुर रोड, मिनी बाइपास व अन्य आबादी इलाकों में गोदाम हैं।

8 of 13
खेत में पड़े सिलिंडरों पर पानी डालते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
दूर तक गिरे सिलिंडर  उठा ले गए ग्रामीण
बताते हैं कि सिलिंडरों के फटने पर धमाके से कई सिलिंडर ट्रक से बाहर काफी दूर जा गिरे। जिन्हें कुछ ग्रामीण उठाकर घर ले गए। मामले पर आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ एसके सूरी के मुताबिक जो सिलिंडर दूर जा गिरे, उनकी चादर क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। जहां चादर कमजोर होगी, वहां प्रेशर रेटिंंग कमजोर होने से धमाका हो सकता है। इसलिए बगैर दोबारा हाइड्रोलिक प्रेशर जांच के सिलिंडर उपयोग करना जोखिम भरा है।

9 of 13
सिलिंडर भरे ट्रक में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना इलाके के रजऊ परसपुर गांव में सोमवार दोपहर एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े सिलिंडर भरे ट्रक में आग लग गई। एक-एक कर सौ से ज्यादा सिलिंडर फटने से इलाके में दहशत फैल गई। ट्रक के परखचे उड़ गए। एजेंसी का दफ्तर और चौकीदार का कमरा ढह गया। मलबा दो किमी. दूर तक जा गिरा। इससे आग खेतों तक फैल गई। दहशत से लोग घर छोड़कर भागने लगे। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक चालक और गोदाम के चौकीदार ने भागकर जान बचाई। 

 

10 of 13
एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग के बाद उठतीं लपटें - फोटो : अमर उजाला
ट्रक के केबिन से उठ रही थीं लपटें 
रजऊ परसपुर निवासी मनोज शर्मा की गांव के बाहर महालक्ष्मी गैस एजेंसी है। एजेंसी के चौकीदार रमेश चंद्र शुक्ला के मुताबिक, शाहजहांपुर से 360 गैस सिलिंडर से भरा ट्रक घटना से कुछ ही देर पहले गोदाम पर आया था। वह गेट के बाहर खड़ा था। पत्नी संध्या ने बदबू आने की बात कही तो रमेश कमरे से बाहर आए। देखा तो ट्रक के केबिन से लपटें उठ रही थीं। उन्होंने चालक के साथ मिलकर बुझाने की कोशिश की, पर नाकाम रहे। 

11 of 13
एलपीजी गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में लगी आग के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
एक-एक कर फटने लगे सिलिंडर
आग ट्रक में पिछले हिस्से में पहुंची तो एक-एक कर सिलिंडर फटने लगे। हर धमाके के बाद सिलिंडर हवा में उछलकर दूर जाकर गिर रहे थे। पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीमें पहुंचीं, लेकिन लगातार हो रहे धमाकों की वजह से उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

 

12 of 13
सिलिंडर भरे ट्रक में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बोले- खाना बनाने के दौरान लगी आग 
हादसे के बाद चार सदस्यीय जांच टीम ने चालक अतुल का बयान लिया। आग कैसे लगी, इस सवाल पर उसने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक आकर रुका तो चालक ने केबिन में रखे छोटे गैस सिलिंडर पर खाना बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान केबिन में आग लग गई। एफएसओ ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

13 of 13
गोदाम में पड़े सिलिंडर के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सही वजह जानने के लिए जांच कराई जा रही है। मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी 

यह भी पढ़ें: UP: पांच KM तक धमाकों गूंज... दो किमी. तक बिखरे टुकड़े, सिलिंडर भरे ट्रक में भीषण आग; ब्लास्ट से दहल उठा बरेली



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें