बरेली के प्रीत पैलेस होटल में हुई युवती फरजाना उर्फ शब्बो की हत्या के पीछे रिश्तेदारी व प्रेम संबंधों में खटास की कहानी सामने आ रही है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आलम कुरैशी और शब्बो एक-दूसरे के रिश्तेदार और नजदीकी संबंधों में थे। रिश्ता भी तय हुआ था, लेकिन आलम का आपराधिक इतिहास पता चलने के बाद शब्बो का परिवार निकाह करने से पीछे हट गया, जिसका खामियाजा शब्बो की हत्या के रूप में सामने आया।
विज्ञापन
2 of 13
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
आजमनगर निवासी आलम कुरैशी के तहेरे भाई की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी हिना आलम के ही घर में नीचे के हिस्से में रहती हैं। हिना शब्बो की सगी बड़ी बहन हैं। करीब दस साल पहले उनका निकाह हुआ था।
विज्ञापन
3 of 13
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
इस लिहाज से शब्बो और आलम का परिवार एक-दूसरे के सगे रिश्तेदार हैं। इसी दौरान आने-जाने में करीब आठ साल से आलम और शब्बो एक-दूसरे के संपर्क में थे। कुछ साल पहले दोनों की नजदीकी की बात परिजनों को पता लगी तो इनके रिश्ते की भी बात तय हो गई। इसके बाद दोनों की नजदीकी और बढ़ गई।
4 of 13
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि आलम कुछ समय से निकाह को लेकर ज्यादा दबाव बना रहा था। इससे पहले शब्बो के घरवालों को उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी हो गई। पता लगा कि आलम कई साल नौकरी के सिलसिले में मुंबई में रहा था। वहां दो हत्याओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
5 of 13
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही अंबेडकर नगर में भी उसके खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी जैसे मुकदमे दर्ज हैं। वह शराब पीता है और झगड़ालू प्रवत्ति का भी है। इसलिए शब्बो के घरवाले निकाह की बात से पीछे हट गए। कुछ दिनों से आलम उन्हें धमका रहा था कि शब्बो से उसका निकाह नहीं किया तो वह लोग इसका अंजाम भुगतेंगे। शब्बो का परिवार उसकी धमकी से सहमा हुआ था।
विज्ञापन
6 of 13
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
शाही थाने में अपहरण की रिपोर्ट कराई
फरजाना उर्फ शब्बो की मां ने अपनी बेटी शब्बो (30) के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। शाही थाने में मामला दर्ज कराते हुए आलम को आरोपी बनाया गया है। परिवार के मुताबिक सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे बेटी मीना बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, फिर वह नहीं लौटी।
विज्ञापन
7 of 13
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
उन लोगों को पता लगा कि आलम ही उनकी बेटी को ले गया है। इस लिहाज से आगे की कार्रवाई शाही थाने से ही पूरी की जाएगी। कोतवाली पुलिस अपने यहां होटल में शव की बरामदगी और जीआरपी आलम के शव की बरामदगी की कार्रवाई कर रही हैं।
8 of 13
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में मंगेतर ने होटल में युवती का गला रेता, खुद ट्रेन से कटकर दी जान
बरेली कोतवाली से सौ मीटर दूर स्थित प्रीत पैलेस होटल में शाही कस्बा निवासी युवती फरजाना उर्फ शब्बो की गला रेतकर निर्ममता से हत्या करने के बाद मंगेतर आजमनगर निवासी आलम कुरैशी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर कमरे से युवती का शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने छह घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। दोनों की मौत के बाद हत्या की वजह राज बनकर रह गई।
9 of 13
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास प्रीत पैलेस होटल में आजमनगर निवासी आलम ने 18 अगस्त की शाम कमरा बुक किया था। उसके साथ युवती भी आई। होटल स्टाफ ने केवल आलम के आधार कार्ड का फोटो अपने मोबाइल फोन में लिया। इस दौरान आलम बाहर आता-जाता रहा। वह युवती की चाकू से गला रेतकर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर कब हत्या कर गया, किसी को पता नहीं चला।
10 of 13
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर तक युवती का शव होटल के कमरे में सड़ता रहा। बदबू आने पर स्टाफ ने कमरा खोलकर देखा। शव मिलने पर सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव, कोतवाल दिनेश शर्मा पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
11 of 13
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
होटल प्रबंधन से मिली आलम की आईडी के आधार पर पुलिस ने शब्बो की पहचान की। बाद में पता लगा कि आलम ने सोमवार रात करीब नौ बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में धनेटा क्राॅसिंग के पास 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। जीआरपी ने अज्ञात के तौर पर उसका पंचनामा भरवाया। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को साथ ले जाकर शव की पहचान कराई।
12 of 13
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
लॉक नहीं किया कमरा
माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद आलम पकड़े जाने के डर से जल्दबाजी में होटल से निकला होगा। यही वजह रही कि उसने कमरे का दरवाजा भी लॉक नहीं किया।
युवती की हत्या के बाद आरोपी आलम ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि काफी समय पहले दोनों की शादी तय हुई थी। हत्या की क्या वजह रही, दोनों लोगों की मौत के बाद ये स्पष्ट नहीं हो सका है। होटल प्रबंधन की लापरवाही लग रही है कि उन्होंने युवती की आईडी क्यों नहीं ली, मामले में कार्रवाई को लेकर विमर्श किया जाएगा। - राहुल भाटी, एसपी सिटी