फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बाकी सबको भी मार दूंगा', सास-साले का कत्ल कर भागते समय ये बोला था अफसर; घटना की कहानी चश्मदीद की जुबानी

Wed, 18 Mar 2026 01:50 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में सास और साले की हत्या व पत्नी को घायल करने के आरोपी अफसर के खिलाफ हत्या, चोरी और जालसाजी के पहले से पांच मामले दर्ज हैं। 2006 में उसने अपने मामा की गला रेतकर हत्या की थी। इस मामले उसको उम्रकैद की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 12
Bareilly Encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बरेली के इज्जतनगर थानाक्षेत्र के रहपुरा चौधरी मोहल्ले में रहने वाले राशिद खां के घर में सोमवार दोपहर करीब पौने एक से सवा एक बजे के बीच यानी 30 मिनट में जो कुछ हुआ उसे वह और मौके पर मौजूद उनकी पत्नी सोनी खां शायद ही कभी भूल पाएं। 

सोनी ने मंगलवार को पूरे घटनाक्रम का आंखों देखा हाल बयां किया। बताया कि चंद सेकंड में अफसर खां ने तीनों को चाकू मारा और भागते समय धमकी भी दी कि बाकी सबको भी निपटा दूंगा।

सोनी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे वह घर पर उनकी नौकरानी बैठी थीं। तभी पति राशिद खां आए। उनके आते ही करीब पीछे से अफसर भी आ गया। ऐसा लगा जैसे वह राशिद को ताड़ रहा था कि वह आएं और वह भी पीछे से पहुंच जाए। 
विज्ञापन

इसके बाद अफसर ने राशिद से कहा कि ईद पर परिवार साथ रहे, इसलिए वह आखिरी बार सुलह करा दें। इस पर राशिद ने कहा कि पिछली बार भी भिजवाया था लेकिन तुमने फिर मारपीट की। एक महीने में दो-तीन बार मारा। अफसर ने आखिरी बार सुलह कराने की बात कही। 

 
विज्ञापन

इस पर उन्होंने (सोनी) ने साइमा को कॉल की कि अफसर आया है और कह रहा है कि सिर्फ सायमा को बुला दो। सायमा बाद में अपनी अम्मी आसमां और भाई आदिल को लेकर आ गई। बीते शनिवार को आसमां के साथ मारपीट करने के कारण आदिल का अफसर पर खून खौल रहा था।

बकौल सोनी, उन्होंने अफसर को यह भी बताया कि कोई घटना न करना ऊपर कैमरे लगे हैं। भाभी (आसमां) को भी यही बताया। लेकिन आदिल ने अम्मी के साथ मारपीट के कारण अफसर पर चप्पल मार दी। पति और वह जब तक दोनों को रोकते अफसर ने पीछे कमर में घुसा चाकू निकाला और करीब पांच सेकंड में तीनों को मार दिया और धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

17 घंटे में दहशत का काम तमाम
सोमवार दोपहर करीब एक बजे अफसर खां ने दोहरा हत्याकांड करके पुलिस के इकबाल को चुनौती दे डाली। पुलिस ने भी इसे चुनौती की तरह लिया और तीन टीमों को उसकी तलाश में लगा दिया। हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़ करीब पौने सात बजे शुरू हुई और सात बजे के आसपास स्पष्ट हो गया कि रहपुरा चौधरी में दहशत का पर्याय रहे अफसर खां की मौत हो चुकी है।

 
विज्ञापन

हत्या, चोरी और जालसाजी के पहले से दर्ज हैं पांच मामले
बरेली में सास और साले की हत्या व पत्नी को घायल करने के आरोपी अफसर के खिलाफ हत्या, चोरी और जालसाजी के पहले से पांच मामले दर्ज हैं। 2006 में उसने अपने मामा की गला रेतकर हत्या की थी। इस मामले उसको उम्रकैद की सजा हो चुकी है। 10 साल जेल में रहने के बाद अपीलीय न्यायालय से जमानत पर जेल से बाहर आया था।

 
विज्ञापन

अफसर ने जमानत पर छूटने के बाद भी उसकी गतिविधियां जारी रहीं। उसके खिलाफ सीबीगंज, इज्जतनगर, बारादरी थानों में चोरी, धोखाधड़ी, वाहन चोरी, हत्या, धमकाने की धाराओं में मामले दर्ज हैं। सीबीगंज में उसने आईटीसी फैक्टरी कॉलोनी में एक आवास पर कब्जा रखा था। उसकी दबंगई के कारण कोई विरोध नहीं करता था। क्षेत्र के लोग भी उससे डरते थे। आए दिन वह अपनी दबंगई जाहिर करने के लिए लोगों से मारपीट और झगड़ा करता था।

सास-साले का हत्यारोपी अफसर मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल
पारिवारिक विवाद को निपटाने के लिए बुलाई गई पंचायत में सास-साले की चाकू से गोदकर हत्या और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी अफसर खां को पुलिस ने मंगलवार सुबह सहारा ग्राउंड में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। पुलिस टीम पर आरोपी की ओर से करीब 10 फायर किए गए, जिसमें दो सिपाही घायल हुए। एक गोली इज्जतनगर थाना प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में और दूसरी उनके वाहन में भी लगी। जवाबी कार्रवाई में अफसर को दो गोलियां लगीं। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रहपुरा चौधरी में सोमवार दोपहर राशिद खां के घर पर चल रही पंचायत के दौरान इसी मोहल्ले के अफसर खां उर्फ बोरा ने सास आसमां (50), साले आदिल (19) और पत्नी सायमा (24) को चाकू से गोद दिया था। निजी अस्पताल में आसमां और आदिल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था, जबकि सायमा का इलाज अभी चल रहा है। वारदात के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने इज्जतनगर थाना प्रभारी, एसओजी और सर्विलांस टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया था।

तलाश में जुटी पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी ग्राम मुड़िया अहमद की ओर गया है और वह किसी घटना की फिराक में है। पुलिस सुबह करीब पौने छह बजे सैदपुर मोड़ के करीब पहुंची तो आरोपी सहारा ग्राउंड की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी से आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही अफसर खां ने पिस्टल से कई राउंड फायर किए। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को दो गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, मुठभेड़ के दौरान इज्जतनगर थाने में तैनात सिपाही रुपेंद्र और अनुराग तिवारी भी घायल हुए हैं। दोनों के हाथ से गोली छूकर निकली है। पुलिस ने मौके से इटली मेड 32 बोर की ऑटोमैटिक पिस्टल, हत्या में प्रयुक्त चाकू, चार कारतूस के साथ ही 10 खोखे भी बरामद किए।
विज्ञापन

तीन पुलिस टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया था। रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि अफसर खां अस्पताल में भर्ती पत्नी पर हमला कर सकता है। पुलिस टीमें हर संभव स्थान पर आरोपी की तलाश कर रही थी कि सुबह मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने 32 बोर की पिस्टल से पुलिस पर ताबड़तोड़ कई फायर किए, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में अफसर खां को भी दो गोलियां लगीं। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। - अनुराग आर्य, एसएसपी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें