फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेज धमाका... 20 फुट दूर तक फैले लाशों के चीथड़े, बटोरने पड़े अंग; तीन किमी दूर तक सुनी गई ब्लास्ट की गूंज

Sat, 08 Feb 2025 07:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाकरगंज में शुक्रवार सुबह मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी में धमाका हो गया। इससे फैक्टरी मालिक और दो कारीगरों के चीथड़े उड़ गए। पतंगबाजी के लिए मजबूत मांझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश, कांच और लोहे के बुरादे का मिश्रण तैयार करने के दौरान यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
1 of 11
Bareilly Blast - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। किला थाना इलाके के मोहल्ला बाकरगंज में शुक्रवार सुबह मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी में धमाका हो गया। इससे फैक्टरी मालिक और दो कारीगरों के चीथड़े उड़ गए। पतंगबाजी के लिए मजबूत मांझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश, कांच और लोहे के बुरादे का मिश्रण तैयार करने के दौरान यह हादसा हुआ। 

जानकारी के अनुसार, अतीक का घर तीन मंजिला बना हुआ है। घर के बाहर गली में निगरानी के लिए भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रथम तल पर अतीक एक कमरे में मांझा और कच्चे माल का स्टॉक रखता था। प्लॉट में मांझा बनाया जाता था। 
विज्ञापन

2 of 11
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
धमाके में सरताज के शरीर के नीचे का हिस्सा अलग
मांझा बनाने से पहले बरामदे में कच्चा माल तैयार किया जाता था। जिस स्थान पर धमाका हुआ, अतीक और फैजान के शव के चीथड़े उसके 15 से 20 फुट दूर तक फैले मिले। पोस्टमॉर्टम के लिए उनको एकत्र करना पड़ा। धमाके में सरताज के शरीर के नीचे का हिस्सा और एक हाथ अलग हो गया था। अतीक के घर की कांच की खिड़कियां भी चटक गईं। 
 
विज्ञापन

3 of 11
Manjha Factory Explosion - फोटो : अमर उजाला
बरामदे के पास ही एक कमरे में अतीक ने ऑफिस भी बना रखा था। यहीं सीसी कैमरों के मॉनीटर भी लगे थे। एक कमरे में मांझा और कच्चे माल का स्टॉक रखा था। इसे पुलिस ने सीज कर दिया है। अब पुलिस सीज किए गए स्टॉक की जांच करेगी।
 

4 of 11
Manjha Factory Explosion - फोटो : अमर उजाला
मिश्रण में गंधक और पोटाश की मात्रा ज्यादा
बात करने पर मांझा बनाने वाले कारीगरों ने बताया कि मिश्रण में गंधक और पोटाश की मात्रा ज्यादा होने के कारण ही इतना जबरदस्त धमाका हो सकता है। शुक्रवार देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस ने सीसी कैमरों के डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। इनकी जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।



 
विज्ञापन

5 of 11
मकान के पिछले हिस्से में बनाया जा रहा था मांझा - फोटो : अमर उजाला
मांझे की अवैध फैक्टरी में धमाका, मालिक और दो कारीगरों के चीथड़े उड़े
स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके की गूंज तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद धमाके का राज सामने आएगा। बाकरगंज निवासी अतीक रजा खां (51) मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी चलाते थे। 
विज्ञापन

6 of 11
Manjha Factory Explosion - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले के ही फैजान (26) और सरताज (24) उनकी फैक्टरी में कारीगर थे। अतीक ने अपने घर से सटे स्थित भूखंड पर मांझा बनाने का अड्डा बना रखा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे अतीक, फैजान और सरताज मांझा बनाने के लिए मसाला तैयार कर रहे थे। इसके लिए गंधक, पोटाश के साथ कांच और लोहे के बारीक बुरादे को मिलाकर लुगदी तैयार की जानी थी। बताते हैं कि इन घातक पदार्थों का मिश्रण तैयार करने के दौरान ही धमाका हो गया।
विज्ञापन

7 of 11
मृतक अतीक का फाइल फोटो, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में लुगदी बना रहे अतीक और फैजान के चीथड़े उड़ गए। नजदीक मौजूद सरताज भी गंभीर घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया। धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर भीड़ लग गई।

8 of 11
Manjha Factory Explosion: जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
धमाके की सूचना पर कई थानों की पुलिस, फायर ब्रिगेड और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गईं। डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने भी मौके का जायजा लिया। अतीक और फैजान के शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजने के बाद आसपास के इलाके को खंगाला गया। पुलिस विस्फोटक की मौजूदगी की आशंका की भी पड़ताल कर रही है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, पर ऐन मौके पर बिजली गुल होने की वजह से धमाका सीसीटीवी में कैद नहीं हो सका।

9 of 11
Manjha Factory Explosion - फोटो : अमर उजाला
नहीं थी अग्निशमन विभाग की एनओसी
सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि मौके पर गए थे। वहां आग लगने जैसे संकेत नहीं मिले हैं। अवैध फैक्टरी के संचालक ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी नहीं लिया था। फैक्टरी का संचालन इतनी संकरी गली में किया जा रहा था कि वहां पर एनओसी दी ही नहीं सकती।
 

10 of 11
परिजनों से जानकारी करते डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
बाकरगंज में मांझा बनाने की फैक्टरी अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। वहां गंधक-पोटाश का मिश्रण तैयार करने के दौरान हुए धमाके में तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
 
विज्ञापन

11 of 11
डीएम और एसएसपी ने किया मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन की टीम ने एक घायल को अस्पताल भेजा, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मांझा निर्माण में सावधानी बरतने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे की पुनरावृत्ति न हो। - रविंद्र कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें