फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं कांड में नया खुलासा, जब मंदिर की तरफ गई थी महिला तो साथ में था ये शख्स, पति की चुप्पी में छिपे हैं कई राज

Fri, 08 Jan 2021 10:26 AM IST
शाहरुख खान सौरभ सक्सेना, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
1 of 6
Badaun Rape Case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में तंत्र-मंत्र का जाल भी बड़ी कारण हो सकता है। गांव वालों की बातों पर गौर करें तो आरोपी पुजारी तंत्र-मंत्र करने के साथ रुहानी बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं भी देता था। महिला पूजा करने के लिए अक्सर मंदिर जाती थी तो उसके घर पुजारी भी कभी कभी आता था। 

 
विज्ञापन

2 of 6
इसी कोठरी में है कुआं - फोटो : अमर उजाला
इसी चक्कर में वह हैवानियत का शिकार हो गई। सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले को लेकर जब से गांव में पुलिस की आवाजाही शुरू हुई है, तब से ग्रामीणों की जुबान नहीं खुल रही है। और तो और एक ही दीवार से सटे पड़ोसी तक कुछ कहने को तैयार नहीं है। इन सबके बीच कुछ ऐसी बातें भी सामने आई हैं जो अब तक पर्दे के पीछे थीं। 


 
विज्ञापन

3 of 6
यही है वो कुआं - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर जो मंदिर है। वहां समीप रहने वाले एक बुजुर्ग समेत कुछ लोग इस बात को स्वीकारते भी हैं कि आरोपी पुजारी तंत्र-मंत्र करने के साथ-साथ ऐसी बीमारियों की दवा भी देता था। वारदात का शिकार हुई महिला भी अक्सर मंदिर जाती थी। इस गांव में मृतका का मायका भी है। वहां एक विधवा मां के अलावा कोई नहीं रहता। 

4 of 6
Badaun Rape Case - फोटो : अमर उजाला
इधर मृतका के बच्चे भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि उनकी मां पूजा पाठ बहुत किया करती थी, इसके लिए एक अलग कोठरी में भगवान के कई चित्र भी लगा रखे थे। संभव है इस पूजा पाठ के पीछे कहीं आरोपी पुजारी ने कोई साजिश रच ली हो। फिलहाल इसका पता पुलिस की जांच में ही लग सकता है।   

 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मेवली गांव से पकड़ा गया दरिंदा
उघैती में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी पुजारी सत्यनारायण दास को बृहस्पतिवार की रात गांव वालों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुजारी उघैती के ही मेवली गांव में एक महिला के घर में छिपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीड़िता के घर बाहर लगी पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पति की चुप्पी में छिपे हैं कई राज
मृतका के पति को कोई मानसिक मंदित तो कोई कम बोलने वाला बता रहा है। हालांकि मृतका के बच्चे भी उसे मानसिक मंदित बता रहे हैं, जबकि गांव के कुछ लोगों के अनुसार उसने कभी कोई ऐसी हरकत नहीं की जिससे उसे मानसिक मंदित कहा जा सके। गांव वाले इतना जरूर कहते हैं कि वह सीधा साधा है तथा कम बोलता है। गुरुवार को भी जब उसके घर पर पुलिस, नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा लगा तो वह एक तरफ चुपचाप बैठा रहा। कुछ पूछे जाने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। ये भी चर्चा है कि उस पर कोई न कोई तो दबाव ऐसा है, जिसने उसकी जुबान पर ताला लगा रखा है। कुछ ग्रामीणों के अनुसार, शाम के जिस वक्त महिला मंदिर की तरफ गई थी तो उस समय उसका पति भी उसके साथ था।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें