फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badaun Rape Case: तंत्र-मंत्र के जाल में हैवानियत का शिकार हुई महिला, ग्रामीण बोले-इस वजह से अक्सर मंदिर जाती थी वो

Fri, 08 Jan 2021 09:59 AM IST
शाहरुख खान सौरभ सक्सेना, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
1 of 7
Badaun Rape Case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में तंत्र-मंत्र का जाल भी बड़ी कारण हो सकता है। गांव वालों की बातों पर गौर करें तो आरोपी पुजारी तंत्र-मंत्र करने के साथ रुहानी बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं भी देता था। महिला पूजा करने के लिए अक्सर मंदिर जाती थी तो उसके घर पुजारी भी कभी कभी आता था। 
विज्ञापन

2 of 7
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य - फोटो : अमर उजाला
इसी चक्कर में वह हैवानियत का शिकार हो गई। सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले को लेकर जब से गांव में पुलिस की आवाजाही शुरू हुई है, तब से ग्रामीणों की जुबान नहीं खुल रही है। और तो और एक ही दीवार से सटे पड़ोसी तक कुछ कहने को तैयार नहीं है। इन सबके बीच कुछ ऐसी बातें भी सामने आई हैं जो अब तक पर्दे के पीछे थीं। 



 
विज्ञापन

3 of 7
पीड़िता के घर बाहर लगी पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर जो मंदिर है। वहां समीप रहने वाले एक बुजुर्ग समेत कुछ लोग इस बात को स्वीकारते भी हैं कि आरोपी पुजारी तंत्र-मंत्र करने के साथ-साथ ऐसी बीमारियों की दवा भी देता था। वारदात का शिकार हुई महिला भी अक्सर मंदिर जाती थी। इस गांव में मृतका का मायका भी है। वहां एक विधवा मां के अलावा कोई नहीं रहता। 

 

4 of 7
Badaun Rape Case - फोटो : अमर उजाला
इधर मृतका के बच्चे भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि उनकी मां पूजा पाठ बहुत किया करती थी, इसके लिए एक अलग कोठरी में भगवान के कई चित्र भी लगा रखे थे। संभव है इस पूजा पाठ के पीछे कहीं आरोपी पुजारी ने कोई साजिश रच ली हो। फिलहाल इसका पता पुलिस की जांच में ही लग सकता है।   
विज्ञापन

5 of 7
Badaun Rape Case - फोटो : अमर उजाला
टूटा था मोबाइल
महिला के बेटे के अनुसार रविवार रात लगभग 11:30 बजे उसके दरवाजे पर उसका नाम लेकर पुजारी ने पुकारा था, जिस पर उसने दरवाजा खोल दिया था। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो उसकी मां को दरवाजे पर डालकर आरोपी पुजारी व वेदराम चले गए। गाड़ी जसपाल चला रहा था। जबकि पुजारी सत्यनारायण व वेदराम पीछे बैठे थे। जिस गद्दे पर उसकी मां लेटी थी, उसे भी आरोपियों ने गाड़ी से बाहर फेंक दिया। उसी में उसकी मां का मोबाइल भी था जो बिल्कुल टूट चुका था। 
 
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पति की चुप्पी में छिपे हैं कई राज
मृतका के पति को कोई मानसिक मंदित तो कोई कम बोलने वाला बता रहा है। हालांकि मृतका के बच्चे भी उसे मानसिक मंदित बता रहे हैं, जबकि गांव के कुछ लोगों के अनुसार उसने कभी कोई ऐसी हरकत नहीं की जिससे उसे मानसिक मंदित कहा जा सके। गांव वाले इतना जरूर कहते हैं कि वह सीधा साधा है तथा कम बोलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इसी कोठरी में है कुआं - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को भी जब उसके घर पर पुलिस, नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा लगा तो वह एक तरफ चुपचाप बैठा रहा। कुछ पूछे जाने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। ये भी चर्चा है कि उस पर कोई न कोई तो दबाव ऐसा है, जिसने उसकी जुबान पर ताला लगा रखा है। कुछ ग्रामीणों के अनुसार, शाम के जिस वक्त महिला मंदिर की तरफ गई थी तो उस समय उसका पति भी उसके साथ था।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें