फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankit Suicide: मूड ऑफ है, बहुत ज्यादा परेशान हूं जिंदगी से, जा रहा हूं भगवान के पास...अब सीने से कपड़े लगाकर रो रहीं हैं अंकित की मां और बहन

Mon, 13 Jun 2022 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 8
BA Student Suicide - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के बीसलपुर के गांव खांडेपुर का बीस वर्ष का अंकित अब दुनिया में नहीं रहा। उसने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या की थी। पूरा परिवार दुखी है लेकिन मां और बहनें अंकित के कपड़े सीने से लगाकर उसकी यादों में खो जाती हैं और बार-बार रोने लगती हैं। उन्हें धैर्य बंधाना भी मुश्किल हो रहा है। सांत्वना देने वालों का तांता रविवार को भी लगा रहा। गांव खांडेपुर निवासी 20 वर्षीय छात्र अंकित गंगवार पुत्र पुष्प कुमार ने 10 जून को दोपहर में बीसलपुर आकर बस स्टैंड चौराहे के पास जहर (कीटनाशक दवा) खा लिया था। उसे पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार शाम शव घरवालों को सौंप दिया। उसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें खांडेपुर और आसपास के कई गांवों और नगर के बहुत से लोगों ने भाग लिया। 
विज्ञापन

2 of 8
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अंकित की माया देवी, बहन रोशनी और चांदनी की आंखों के आंसू रोते-रोते सूख गए हैं। रिश्तेदार और गांव की महिलाएं उन्हें सांत्वना दे रही हैं लेकिन बार-बार वे अंकित की यादों में खो जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
BA Student Suicide - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि सोशल मीडिया की मायावी दुनिया में अंकित करीब 16 घंटों से गुहार लगाता रहा है। स्टोरीज के जरिये अपनी बात कही। वह बताता रहा, सदमे में है। काश, कोई मदद के लिए हाथ बढ़ाता। उससे पूछता क्या दिक्कत है... दोस्त। अपनेपन के चार लफ्ज उसे ढांढस बंधाते। 

 

4 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जिंदगी इतनी भी कठिन नहीं है मेरे दोस्त...। अफसोस ऐसा कुछ नहीं हुआ और होनहार अंकित ने अपनी जान गंवा दी। अंकित का इंस्टा एकाउंट बताता है कि वह 8 अक्तूबर 2021 को सक्रिय हुआ। हर रोज एक दो पोस्ट जरूर करता था। इंस्टाग्राम पर उसके 1441 फॉलोअर्स हैं। अंकित ने जहर खाने के पहले 16 घंटों में पांच स्टोरी शेयर की। 
विज्ञापन

5 of 8
BA Student Suicide - फोटो : अमर उजाला
पहली स्टोरी गुरुवार को देर शाम 8 बजे, दूसरी रात 9 बजे और तीसरी स्टोरी रात 10 बजे शेयर की। इसके बाद शुक्रवार को चौथी स्टोरी सुबह 7 बजे, पांचवी 9 बजे और आखिरी स्टोरी दोपहर 10 बजे शेयर की। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे अंकित ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

6 of 8
BA Student Suicide - फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम की छह स्टोरी
अंकित ने मौत से पहले इंस्टाग्राम पर अपनी बात कहने का प्रयास करते हुए कई स्टोरी वायरल की थीं। पहली स्टोरी में उसने लिखा मूड ऑफ है, बहुत ज्यादा
परेशान हूं जिंदगी से, कल जा रहा हूं भगवान के पास। दूसरी स्टोरी में दिखाया जा रहा है कि एक युवक पेड़ के पास बैठा है। 
विज्ञापन

7 of 8
BA Student Suicide - फोटो : अमर उजाला
लव सांग बज रहा है और युवती कह रही है कि कहीं एक दिन ऐसा न हो जाए कि तुम मुझे ढूंढते रह जाओ और युवक को धक्का दे देती है मगर युवक मृत मिलता है। तीसरे सीन में युवक का रोता हुआ चेहरा है और दिल टूटा..सांग बज रहा है। 
विज्ञापन

8 of 8
BA Student Suicide - फोटो : अमर उजाला
चौथे सीन में युवक मृत होता है और युवती उसके चेहरे को पकड़कर रोती दिख रही है। पांचवें सीन में जिंदगी के लास्ट दिन का मेसेज है। चांद कहां सुबह को छोड़कर...गीत बज रहा है। छठे सीन में सॉरी मम्मी पापा मै जा रहा हूं और मैनू माफ करिए मां मेरी... मैं इस जन्म में तेरा हो न पाया... गीत बज रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें