फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान: पदक पाकर बढ़ी मेधावियों के चेहरों की चमक, अतिथियों ने दिखाई भविष्य की राह

Tue, 20 May 2025 09:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सीबीएसई और आईसीएसई के सात सौ से ज्यादा मेधावियों को सम्मानित किया गया। पदक और प्रशस्ति पत्र पाकर मेधावियों के चेहरे चमक उठे। 
विज्ञापन
1 of 7
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावी हुए सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
मेधा के उत्सव में मिले पदक ने कामयाब चेहरों की चमक और बढ़ा दी। उनको मंच पर बुलाया गया तो दीर्घा तालियों से गूंज उठी। प्रशस्तिपत्र मिला तो मेधावी मुस्करा उठे। अतिथियों ने उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही, उनको भविष्य की चुनौतियों के प्रति आगाह करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बरेली के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध 70 स्कूलों के सात सौ से ज्यादा मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेडल और प्रशस्तिपत्र हासिल कर मेधावियों के साथ वहां मौजूद उनके अभिभावक और शिक्षक भी उत्साहित दिखे। सबने सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तारीफें बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन वीके मिश्रा ने किया। इस दौरान बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, डीआईओएस डॉ. अजित कुमार, फ्यूचर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. पंकज कुमार मिश्रा, राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. पंकज शर्मा मौजूद रहे। विमल मिश्रा, सुनील मानव, हिना रिजवी, अविनाश सक्सेना, दिनेश कुमार, स्वाति सक्सेना, सदब का सहयोग रहा।
विज्ञापन

2 of 7
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
समर्पण से मिलेगी सफलता- डीएम 
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि अच्छे अंक हासिल करना अथक परिश्रम का परिणाम है। अब लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण की भावना से कड़ी मेहनत करें तो आगे की राह भी आसान होगी। विद्यार्थियों की कामयाबी में उनके परिजन और शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। बताया कि वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, पर परिस्थितियां ऐसी बनीं कि सिविल सेवा में आना पड़ा। सफलता के लिए प्रोत्साहन जरूरी है। इससे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह मेधावियों के मनोबल को बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन

3 of 7
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
अच्छा इंसान बनना जरूरी- एसएसपी 
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपना मूल्य स्वयं तय करना चाहिए। सफलता हासिल करने के लिए जितना प्रयास अभी कर रहे हैं, उसे और बढ़ाएं। ताकि परिवार, जिला, राज्य, राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें। ध्यान रखें कि पढ़ाई, कॅरिअर समेत श्रेष्ठ नागरिक बनना भी जरूरी है। बताया कि वह कभी टॉपर नहीं रहे, पर अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए परिश्रम किया। खुद से पहले सेवा को महत्व दिया। अमर उजाला से मिला सम्मान विद्यार्थियों के परिश्रम को प्रोत्साहित करने वाला है। इससे विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।

4 of 7
एसपी साउथ के साथ सेल्फी लेते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
असमंजस में न रहें- एसपी साउथ 
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने कहा कि लक्ष्य को लेकर असमंजस में न रहें। इंटरमीडिएट तक अगर लक्ष्य तय हो जाए तो उसे हासिल करना आसान होता है। लक्ष्य तय होते ही आधी जंग फतह हो जाती है। बाकी रास्ता प्रबंधन और परिश्रम से तय होता है। बताया कि उन्हें भी पहली बार में सफलता नहीं मिली थी। इससे निराश हुए बिना जो कमियां थीं, उन्हें चिह्नित कर दूर करने की कोशिश की। इसके बाद मनचाहा मुकाम हासिल किया। टॉपर बनना अच्छी बात है, लेकिन इससे आगे का सफर तय करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। लक्ष्य तय कर ईमानदारी से प्रयास करते रहें, कामयाबी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 7
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
दूसरे विद्यार्थियों को भी मिलती है प्रेरणा- बीडीए सचिव 
बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि अमर उजाला की ओर से न केवल मेधावियों को सम्मानित किया है, बल्कि दूसरे बच्चों को भी ऐसे ही परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरणा दी जा रही है। इस पहल के लिए मैं अमर उजाला को धन्यवाद देता हूं। अपने जीवन में बेहतर मुकाम हासिल करने वाले अतिथियों से विद्यार्थियों को नया सीखने का मौका मिला। असमंजस की धुंध छंटी होगी और उनके भविष्य की राह भी साफ हुई होगी। मैं चाहता हूं की ऐसे आयोजन सभी को कराने चाहिए, क्योंकि सम्मानित होने के बाद विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने की सीख भी मिलती है। 
विज्ञापन

6 of 7
अतिथियों ने मेधावियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
मेहनत से ही बनते हैं मेधावी- मंडलीय क्रीड़ा सचिव
मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने कहा कि ये विद्यार्थी अपनी मेहनत से ही मेधावी बने हैं। अमर उजाला के इस कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद उन्हें अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। अब विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए। अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई। आज के युवा ही देश का भविष्य हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। सम्मानित होकर बच्चों को बेहद खुदी हुई है। ऐसे आयोजन से न केवल बच्चे, बल्कि उनके साथ ही परिजन और शिक्षक भी खुद को सम्मानित महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रधानाचार्यों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
मेधावियों का सम्मान सराहनीय पहल- डीआईओएस 
डीआईओएस डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि अमर उजाला के कार्यक्रम का हिस्सा बनकर काफी खुशी हुई। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित करना एक अच्छी पहल है। शहर हो या गांव, प्रतिभाएं दोनों जगह हैं। प्रतिभाएं सुविधाओं की मोहताज नहीं होतीं। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। मेधावियों को मिले सम्मान के पीछे बच्चों की कड़ी मेहनत है। बच्चों को अच्छे अंक के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक होना भी जरूरी है। इससे बेहतर समाज का निर्माण हो सकेगा। युवा शक्ति जितनी मेधावी होगी, देश उतनी ही तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें