पिछले वर्षों की तरह अमर उजाला ने इस बार भी मेधावियों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाया है। बरेली के स्मार्ट सिटी सभागार में मंगलवार को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले सत्र में सीबीएसई के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
1 of 6
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में अमर उजाला की ओर से स्मार्ट सिटी सभागार में मंगलवार को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सीबीएसई के निजी और केंद्रीय विद्यालय के 10वीं, 12वीं के स्कूलवार शीर्ष पांच मेधावियों को सम्मानित किया गया। पहले सत्र में मुख्य अतिथि एसपी साउथ आईपीएस अंशिका वर्मा और विशिष्ट अतिथि बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार और मंडलीय क्रीड़ा प्रशिक्षक नईम अहमद ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। एसपी साउथ ने विद्यार्थियों से कहा कि बगैर लक्ष्य सफलता मुमकिन नहीं। उत्तीर्ण होना सिर्फ पड़ाव है। इसके साथ ही अगर लक्ष्य तय हो और उसे हासिल करने का जज्बा हो तो ही मुकाम मिलता है।
विज्ञापन
2 of 6
आईपीएस अंशिका वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएस अंशिका वर्मा ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित करने के बाद दूसरे के सुझाव और नकारात्मक बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं। अपना फोकस साधे रहें और हासिल करने के लिए उससे संबंधित लोगों और किताबों के साथ ऑनलाइन जानकारी जुटाते रहें।
विज्ञापन
3 of 6
अतिथियों ने मेधावियों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
अंशिका वर्मा ने कहा कि हार्ड वर्क, यानि जो चाहिए उसमें भटकाव न हो। यह भी ध्यान रहे कि लक्ष्य के लिए बाकी सब कुछ छोड़ दिया जाए। टाइम मैनेजमेंट और सोशल मैनेजमेंट भी होना बेहद जरूरी है।
4 of 6
आईपीएस अंशिका वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पहली बार में सफलता न मिले तो निराश न हों, जो खामियां रहीं उन्हें दूर कर और शानदार प्रदर्शन की तैयारी करनी चाहिए। कहा कि वह पहली बार में सफल नहीं हो सकीं। अगली बार और अच्छे से तैयारी कर लक्ष्य हासिल कर लिया। आत्मविश्वास और खुद पर भरोसा जरूरी है। अतिउत्साह से बचना चाहिए। इसलिए हर स्तर पर संतुलन भी जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 6
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थियों ने एसपी साउथ अंशिका वर्मा से कई सवाल पूछे, उन्होंने जिनके जवाब दिए। अपने अनुभव साझा किए। बीडीए सचिव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य और बरेली के निजी इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजन
दो दिवसीय अमर उजाला भविष्य ज्योति-2025 आयोजन में यूपी बोर्ड और सीबीएसई के मेधावी छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, उन शिक्षकों और स्कूलों के प्रिंसिपल को भी सम्मानित किया जाएगा।