फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अमर उजाला दिवाली कार्निवल ने बांटीं खुशियां, सुर-संगीत की जुगलबंदी पर झूम उठे शहरवासी

Tue, 29 Oct 2024 09:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला दिवाली कार्निवल का रंगारंग कार्यक्रम के साथ सोमवार रात समापन हो गया। दिवाली कार्निवल के अंतिम दिन कलाकारों ने सुर-संगीत की जुगलबंदी से ऐसा समा बांधा कि हर कोई झूम उठा। देखिए खुशियों की तस्वीरें... 
 
विज्ञापन
1 of 11
अमर उजाला दिवाली कार्निवल - फोटो : अमर उजाला
बरेली में देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सुर-संगीत की जुगलबंदी के साथ अमर उजाला दिवाली कार्निवल की तीसरी शाम यादगार रही। इस दौरान शहरवासी जमकर झूमे। लकी ड्रॉ समेत कई प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने स्टेज पर समा बांध दिया।
 
डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सोमवार की शाम रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर रही। दिवाली कार्निवल के आखिरी शाम पाठकों और उनके परिजनों के नाम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, महापौर उमेश गौतम, ओमेगा क्लासेज के डायरेक्टर कलीमउद्दीन, अमृत हॉस्पिटल के डॉ. निशांत और सृष्टिपूर्ति से डॉ. मनीष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 
विज्ञापन

2 of 11
बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
भगत सिंह के किरदार ने जगाया जज्बा
जोश डांस ट्रूप ने गणेश वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सोनाक्षी ने राम आएंगे... भजन पर नृत्य किया। आरोही पटेल ने सुरीली आवाज में भजन सुनाया। अक्षय गर्ग ने भगत सिंह के किरदार पर प्रस्तुति देकर लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाया। 
विज्ञापन

3 of 11
दिवाली कार्निवल के मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
आयशा सैफी, राजेश, आध्या कपूर, राघव मखीजा, कनक गुप्ता, आराध्या मलिक, काश्वी मलिक और सुहानी ने डांस की प्रस्तुति दी। अदिती अग्रवाल, आराध्या शर्मा, शैलेश शर्मा ने गाने की प्रस्तुति दी। समर्थ व स्नेहा ने युगल गीत गाया। 

4 of 11
अमर उजाला दिवाली कार्निवल में शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
कलाकारों को किया गया सम्मानित 
इस दौरान सभी कलाकारों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, भाजपा नेता गुलशन आनंद बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

5 of 11
बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला
कार्निवल ने बांटीं खुशियां
बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि इतना व्यवस्थित कार्यक्रम कराना आसान नहीं है। शहर विकास की राह पर दौड़ रहा है, यह आयोजन इसका प्रमाण है। हम सब दीपोत्सव मना रहे हैं, अमर उजाला इसमें योगदान दे रहा है। कार्निवल की शुरुआत ही सद्भावना पुलाव से हुई, जिसका स्वाद हम सबने चखा। राम ने जब दर्शन दिया तो सबको गले लगाया था। अमर उजाला ने दिवाली पर खुशियां बांटने का काम किया है।
विज्ञापन

6 of 11
मेयर उमेश गौतम ने की अमर उजाला की सराहना - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला दिलों पर कर रहा राज
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि अमर उजाला सिर्फ समाचारों तक सीमित नहीं है। वह समाज को आगे बढ़ाने में भी योगदान देता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम कर वह लोगों के दिलों में उतरने का काम करता है। कार्निवल में बच्चों की मस्ती के लिए इंतजाम, स्वच्छ और ऊर्जा भरा वातावरण है, जो हर जगह देखने को नहीं मिलता।
विज्ञापन

7 of 11
शहरवासियों ने सजाई रंगोली - फोटो : अमर उजाला
रंगोली सजाकर ली स्वच्छता की शपथ
दीवाली कार्निवल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम की टीम ने रंगोली सजाई। इस दौरान नगर निगम व स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर प्रतिभा जौहरी, ब्यूटी जौहरी, आनवी, गीतू अरोरा, राशि पारासरी, नीतू मिश्रा ने रंगोली सजाई। पार्षदों के साथ शहरवासियों को महापौर उमेश गौतम व बिथरी विधायक ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।

8 of 11
दिवाली कार्निवल में हुआ कैट वाक - फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने बखेरा जलवा 
कार्निवल के अंतिम दिन कैट वॉक में सानिया की कैट परी को प्रथम, एहतेशाम की कैट ओलिव को द्वितीय, आरूफा की कैट कूकीज को तृतीय, मोनिस खान की कैट बेला को चतुर्थ और अलीना की कैट लकी को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।

9 of 11
ऊंट की सवारी करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
ऊंट की सवारी कर बच्चे बोले- फोटो खींच दो
बच्चों ने ऊंट और घोड़े की सवारी की। ऊपर चढ़ने के बाद वे परिजनों व वहां मौजूद लोगों से बोले- अंकल, हमारी फोटो खींच दो। अब अगले वर्ष ही ऊंट की सवारी करने को मिलेगी। इसके अलावा मिक्की माउस पर बच्चों ने खूब मजे किए। परिजनों के साथ खिलौने खरीदे और व्यंजनों आदि का स्वाद लिया।

10 of 11
अमर उजाला कार्निवल में झूमे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
दिवाली की खुशियों में लगे चार चांद 
यह कार्यक्रम आज खत्म हो रहा है, लेकिन इसने हमारी दिवाली की खुशियों में चार-चांद लगा दिए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इसका आनंद लिया। - अलका सक्सेना
बच्चों की जिद पर आई थी। यहां की रौनक देखी तो लगा कि अगर नहीं आती तो बहुत नुकसान होता। त्योहार का असली मजा कार्निवल में ही आया। - रश्मि शर्मा
अमर उजाला ने सौहार्द का नमूना पेश किया है। यह पहल हर साल होती है, इसके लिए धन्यवाद। इस कार्निवाल में हर दिन नए-नए कार्यक्रम हुए हैं। - अमन अंसारी
विज्ञापन

11 of 11
Amar Ujala Diwali Carnival - फोटो : अमर उजाला
ओमेगा क्लासेज व मास्टर एग को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान ओमेगा क्लासेज के मोहम्मद कलीम उद्दीन और एडवोकेट सीवी सिंह को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि दिवाली कार्निवल शहरवासियों में ऊर्जा भरने का काम कर रहा है। यह कई वर्षों से चल रहा है। उम्मीद है कि आगे भी इस तरह से कार्यक्रम होंगे और शहरवासियों को आनंद का अनुभव होगा।

अमर उजाला दिवाली कार्निवल का वीडियो... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें