फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: बरेली में तिरंगा लेकर चले हजारों स्कूली बच्चे, वॉक फॉर यूनिटी से दिया एकता का संदेश

Wed, 14 Aug 2024 02:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 6
वॉक फॉर यूनिटी रैली - फोटो : अमर उजाला
हाथों में तिरंगा और जुबां पर मां भारती के जयकारे। यह नजारा बरेली में बुधवार को वॉक फॉर यूनिटी रैली में दिखाई दिया। अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम' के तहत वॉक फॉर यूनिटी रैली निकाली गई तो सड़कें तिरंगामय हो गईं। रैली में 23 से अधिक स्कूलों के ढाई हजार बच्चे शामिल हुए। भारत माता की जय... वंदे मातरम के नारे लगाते चल रहे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्कूली बच्चों ने वॉक फॉर यूनिटी से देश प्रेम और एकता का संदेश दिया। 

विज्ञापन

2 of 6
वॉक फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
शहर के गांधी उद्यान से सुबह करीब नौ बजे वॉक फॉर यूनिटी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एडीजी जोन रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य और मेयर डॉ. उमेश गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
वॉक फॉर यूनिटी रैली - फोटो : अमर उजाला
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। एडीजी, एसएसपी और मेयर ने रैली में बच्चों के साथ चलकर उनका हौसला बढ़ाया। 

4 of 6
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल नन्हें मुन्ने बच्चे - फोटो : अमर उजाला
नन्हें मुन्ने बच्चे भी वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए। कोई महात्मा गांधी बनकर आया तो भगत सिंह और लक्ष्मीबाई। वहीं एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवकों का जोश देखते ही बन रहा था। 
विज्ञापन

5 of 6
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से बच्चों का जोश बढ़ता गया। कड़ी धूप भी स्कूली बच्चों के जोश को कम न कर सकी। रैली में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। जगह-जगह समाजसेवा लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
गांधी उद्यान से सर्किट हाउस चौराहा, चौकी चौराहा के रास्ते वापस गांधी उद्यान पहुंचकर वॉक फार यूनिटी का समापन हुआ। इस मौके पर मेयर डॉ. उमेश गौतम ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें