फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस विशेष: समस्याओं को मिला समाधान का उजाला, विकास पथ पर बढ़ा बरेली शहर

Sun, 19 Jan 2025 01:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला बरेली के 57वें स्थापना दिवस के अगले दिन शनिवार को शहर के उद्यमियों, व्यापारियों, चिकित्सकों, गण्यमान्य नागरिकों ने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
1 of 10
कार्यक्रम में मेयर उमेश गौतम व शहर के गणमान्य लोग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला बरेली के 57वें स्थापना दिवस के अगले दिन शनिवार को शहर के उद्यमियों, व्यापारियों, चिकित्सकों, गण्यमान्य नागरिकों ने अनुभव साझा किए। शहर के विकास में अमर उजाला के योगदान को बताया। वक्ताओं ने कहा- अमर उजाला सिर्फ अखबार नहीं, हम सबका परिवार है। हमारे हर सुख-दुख में यह हमारे साथ है। समय के साथ अखबार में भी तकनीकी तौर पर तमाम बदलाव आए, लेकिन अमर उजाला अपने वसूलों पर अडिग रहा। जनता की आवाज बुलंद की। न सिर्फ खबरें प्रकाशित कीं, बल्कि समस्याओं को शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाकर उनका समाधान भी कराया। यह कारवां यूं ही आगे बढ़ता रहे, इसके लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन

2 of 10
मेयर उमेश गौतम - फोटो : अमर उजाला
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि शहर के विकास को रफ्तार देने में अमर उजाला का बड़ा योगदान है। जो आइने की तरह जनता के मुद्दों को उठाता है, उसी का नाम अमर उजाला है। बेबाक खबरें प्रकाशित कर अमर उजाला इस मुकाम तक पहुंचा है। मैं लोगों से यही कहूंगा कि खबर सही है तो बुरा न मानें। अगर कोई दिक्कत आई है तो आप अपनी बात रखें। अमर उजाला से चाहूंगा कि इसी तरह आइना दिखाएं और बरेली को तरक्की की राह पर और आगे ले जाएं।
विज्ञापन

3 of 10
डॉक्टर एके चौहान - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एक चौहान ने कहा कि मैं दिल से बोल रहा हूं। अमर उजाला, पत्रकारिता के क्षेत्र में ईमानदारी की मिसाल है। मुझे गर्व हो रहा है कि मैं अमर उजाला परिवार का हिस्सा हूं। आगे भी बना रहूंगा। विकास में अमर उजाला का योगदान हम सबके लिए गौरव की बात है। 

4 of 10
घनश्याम खंडेलवाल, डॉ. अतुल अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
बीएल एग्रो के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि मेरी सुबह अमर उजाला के साथ होती है। वर्षों पुराना रिश्ता है। शहर के विकास को नई ऊंचाई देने में अमर उजाला हमेशा आगे रहा।

चिकित्सक डॉ. अतुल अग्रवाल ने कहा कि मैंने वो जमाना भी देखा है जब दूसरे प्रदेशों में हमें बरेली को बड़ा शहर बताने के लिए कहना पड़ता था कि हमारे शहर से अमर उजाला अखबार छपता है। यह बताकर मुझे आज भी गर्व का अनुभव होता है, क्योंकि यह जनता के लिए समर्पित अखबार है।
विज्ञापन

5 of 10
विनय खंडेलवाल , व्यवसायी किशोर कटरू - फोटो : अमर उजाला
केसीएमटी कॉलेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विनय खंडेलवाल ने कहा कि अखबार तो और भी हैं, पर मुझे खासतौर से अमर उजाला ने सहयोग दिया। यह ऐसा अखबार है जो बेबाक तरीके से जनता की आवाज को उठाता है। 

व्यवसायी किशोर कटरू ने कहा कि मैं 40 साल से इस परिवार से जुड़ा हूं। यह ऐसा अखबार है जो आज के युग में भी रिश्तों को जी रहा है। मैं तो इतनी यादें संजोए हूं कि पूरी किताब लिख सकता हूं।
विज्ञापन

6 of 10
समाजसेवी अश्वनी ओबराय, उद्यमी अजय शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
समाजसेवी अश्वनी ओबराय ने कहा कि अमर उजाला शहरवासियों के हर सुख-दुख में शामिल रहा। यह अखबार सिर्फ पत्रकारिता नहीं करता, बल्कि सुख-दुख में भागीदार बनकर रिश्तों की डोर को मजबूत करता है। 

उद्यमी अजय शुक्ला ने कहा कि अमर उजाला बगैर किसी दबाव के निष्पक्ष खबरें प्रकाशित करता है। शहर के विकास में इस अखबार का महत्वपूर्ण योगदान है। 
विज्ञापन

7 of 10
राजेंद्र गुप्ता , डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बरेली की आत्मा में अमर उजाला बसता है। शहर के औद्योगिक और व्यापारिक उत्थान में इसका बहुत बड़ा योगदान है। 

चिकित्सक डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि अमर उजाला हमेशा जनता के मुद्दों को उठाता है। उन्हें समाधान तक ले जाता है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। 

8 of 10
सीए राजेन विद्यार्थी, डॉ. मनीष शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सीए राजेन विद्यार्थी ने कहा कि अमर उजाला से मुझे और शहर के लोगों को हमेशा प्रोत्साहन मिला। आभारी हूं अमर उजाला का। मैं जब छोटा था तो बच्चों का कोना में मेरी रचनाएं भी छपती थीं।

रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि बचपन से अमर उजाला से जुड़ा हूं। शहर के तमाम लोगों की तरह मेरी सुबह भी अमर उजाला के साथ होती है।  

9 of 10
डॉ. वीके मिश्रा, चिकित्सक डॉ. अनीस बेग, उद्यमी अनीस अहमद खान - फोटो : अमर उजाला
डीपीएस के प्रधानाचार्य डॉ. वीके मिश्रा ने कहा कि मेरा इतना गहरा जुड़ाव है कि कई बार लोग मुझसे पूछने लगते हैं कि क्या आप अमर उजाला में हैं। हर दौर में शहर की समस्याओं के समाधान अमर उजाला की खबरों से हुए हैं। 

चिकित्सक डॉ. अनीस बेग ने कहा कि मैं बीस साल से अमर उजाला से जुड़ा हूं। अमर उजाला के सहयोग से हम लोग शहर को आगे बढ़ाएंगे। यही मेरा संकल्प है। 

उद्यमी अनीस अहमद खान ने कहा कि शहर की हर छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान में अमर उजाला का योगदान है। हम सभी इससे जुड़े हैं। आने वाले दिनों में शहर को नया आयाम देने का काम अमर उजाला करता रहेगा। हमें भरोसा है।
विज्ञापन

10 of 10
स्थापना दिवस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग - फोटो : अमर उजाला
ये लोग रहे शामिल
मुकेश गुप्ता (फ्यूचर यूनिवर्सिटी), शशिभूषण शील (नारायणा कॉलेज), रवि प्रकाश अग्रवाल (विद्या वर्ल्ड स्कूल), आलोक प्रकाश (संस्कार किड्स स्कूल), राजेश चिक्कर (चिक्कर पब्लिक स्कूल), सत्यओम वार्ष्णेय (नालंदा पब्लिक स्कूल), पारुष अरोड़ा (पदमावती अकेडमी), सिरोज खान (प्रेटी पैटल्स स्कूल), विमल नवीन चौधरी (ब्रिलियंट क्लासेस), डाॅ. सत्यवीर सिंह (उड़ान इंटरनेशनल स्कूल), गुलजार अहमद (ग्लोबल एजुकेशन), प्रवीण सिंह राना (इलाइट एकेडमी), नितिन यादव (मदर ग्रेस स्कूल), सुमित कुमार (उड़ान ग्लोबल स्कूल), अरविंद कनौजिया (बरेली लीगल सर्विसेस), मयंक शुक्ला (कारोबारी), केके चंदानी (उद्यमी), डॉ. विमल भारद्वाज (चिकित्सक), एएस अग्रवाल व संदीप मेहरा (रोटरी क्लब ऑफ बरेली), संजीव औतार अग्रवाल (कारोबारी), निमित अग्रवाल (श्री बांके बिहारी ऑटो), नीलेश अग्रवाल (इन्फोनेट), संदीप मेहरा (अपेक्स इलेक्ट्राॅनिक्स), पारिजात गुप्ता (सेलेक्शन पाइंट), आशीष जायसवाल (प्रयाग मिल्क), अमिता अग्रवाल (फन सिटी), अंजुल मिश्रा (कॉम्पेटेन्ट बिल्डर), जगदीश अरोरा (अरोरा लाइट्स), राजीव बूबना (जेपी इंटरप्राइजेज), धर्मेंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता (डीजी इन्फ्रा), प्रेम यादव (अंबर हाइट्स), राजेश जसोरिया (जसोरिया ब्रादर्स), गौतम सेठी (बॉम्बे होजरी), अभिनव शुक्ला (फीनिक्स मॉल), पारुल मलिक (छोटी सी आशा), हिमांशु पोखरिया (ग्राइंड एंड पाउंड), पीयूष वर्मा (राजधानी होटल), नवीन अग्रवाल (स्वास्तिक मार्बल), भवानी जोशी (जानकी मार्बल), डॉ. राजीव अग्रवाल (विदुराज हॉस्पिटल), डॉ. अंशु अग्रवाल (वंश हॉस्पिटल), डॉ. रितु भुटानी (ग्लेन कैंसर हॉस्पिटल), डॉ. रवि मेहरा (आरके नर्सिंग होम), डॉ. सतीश कुमार (लाइफ लाइन हॉस्पिटल), डॉ. पुनीत सरपाल (सरपाल होम्योपैथी)।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें