दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में हुई मुठभेड़
यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने फायरिंग के मामले में शूटर रवींद्र और अरुण को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ गाजियाबाद ट्रॉनिका सिटी में बुधवार शाम को हुई। दोनों शूटर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। उन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।