बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लुधियाना पंजाब व हरियाणा के पलवल से यात्रियों को भरकर बिहार जा रही एक डबल डेकर निजी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब पांच घंटे तक रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से ज्यादातर को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि जिस बस से हादसा हुआ है उसमें सौ से अधिक यात्री सवार थे। यह यात्री पंजाब के लुधियाना व हरियाणा के पलवल तक दो बसों में थे लेकिन हरियाणा से एक ही बस में सवार हो गए थे। यह सभी मजदूर हैं और काम करने के बाद वापस घर जा रहे थे।