फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: यूपी के कानपुर समेत कई शहरों में सीजन की पहली बार हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Thu, 29 Jul 2021 08:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
महीने के आखिरी सप्ताह में सक्रिय हुए मानसून की वजह से बुधवार को यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में इस सीजन में पहली बार झमाझम बारिश हुई। इस दौरान 115 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा। भारी बारिश की वजह से दिन का तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 27.4 और न्यूतनम पारा तीन डिग्री नीचे आकर 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अधिकारी डॉ. एसएन पांडेय सुनील ने बताया कि बारिश से धान की फसलों को काफी फायदा मिलेगा। बाकी फसलों वाले खेतों में यदि पानी इकट्ठा हुआ है, तो उसे बाहर निकालने की व्यवस्था करनी चाहिए। इस समय खेतों में यूरिया या दूसरी तरह की खाद डालने से बचें। क्योंकि वह पानी के साथ बह सकती है। लगातार बारिश की वजह से हवा में नमी की मात्रा 98 प्रतिशत पहुंच गई।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी लेकिन सड़कों पर जलभराव से मुसीबत खड़ी हो गई। वहीं कानपुर देहात में बारिश कहर बनकर गिरी। मैथा क्षेत्र के गांव में कच्चा घर गिरने से दंपती की दबकर मौत हो गई। कानपुर देहात के अलावलपुर गांव में छत गिरने से दबकर महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर नगर में नगर निगम और जलकल विभाग की लापरवाही के चलते कई इलाकों में जलभराव से लोग घरों में कैद हो गए। घरों के अंदर और बाजार व दुकानों में पानी भर गया। औद्योगिक क्षेत्र पनकी, दादानगर और फजलगंज क्षेत्र में पानी भरने से फैक्टरियों में काम प्रभावित हुआ। सिविल लाइंस में सीवर लाइन ओवर फ्लो होने के कारण गंदा पानी भर गया।

4 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
लाल बंगला बाजार में फुटपाथ धंस गया। बर्रा शिव नगर में नहर ओवरफ्लो हो गई। जिससे कई घरों में पानी भर गया। चरण सिंह कॉलोनी में जलभराव है। कांशीराम अस्पताल में पानी भर गया। कानपुर देहात में मंगलवार देर शाम से लगातार बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में मंगलवार शाम से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उन्नाव, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, इटावा, चित्रकूट और जालौन जिले में भी लगातार बारिश हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें