फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा जेल में बंद : मुख्तार अंसारी ने मांगा बेड-तकिया, कूलर और फिजियोथेरेपिस्ट, कोर्ट ने पूरी की डिमांड

Wed, 14 Apr 2021 10:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 5
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल लाए गए यूपी के विधायक मुख्तार अंसारी की मंगलवार को मऊ की गैंगस्टर कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा कोर्ट से मांग की गई थी कि मुख्तार अंसारी को व्यक्तिगत रूप से मऊ न्यायालय में उपस्थित किया जाए।
 
विज्ञापन

2 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
लेकिन अधिवक्ता दरोगा सिंह के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने पुलिस की मांग को खारिज करते हुए 60 दिनों की ज्यूडिशियल रिमांड दे दी है। अगली तारीख 11 जून 20121 को तय की है। वहीं मुख्तार अंसारी ने पेशी के दौरान कोर्ट से कहा कि मुझे जेल मैनुअल के हिसाब से व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मुख्तार अंसारी की बांदा वापसी - फोटो : अमर उजाला
साथ ही मुख्तार अंसारी ने मांग की है कि चिकित्सकीय परीक्षण के अनुसार मुझे तकिया, बेड, कुर्सी, कूलर व फिजियोथेरेपी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। जिसके बाद गैंगस्टर कोर्ट ने बांदा जेल को आदेशित करते हुए कहा कि ये सब व्यवस्था की जाएं।

 

4 of 5
बांदा जेल में मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
ये जानकारी मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने मीडिया कर्मियों को दी। शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज मुख्तार को आंखें भी परेशान कर रही हैं। उसे कम दिखाई देने लगा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्तार अंसारी की बांदा वापसी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोमवार को आंख की तकलीफ बढ़ने पर जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ को बुलवाया गया था। वहीं मुख्तार ने पंजाब की मोहाली की अदालत में सोमवार को वर्चुअल हाजिरी दी थी। बांदा जेल में आने के बाद यह दूसरी अदालत की पेशी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें