छांगुर बाबा धर्मांतरण के साथ विदेश में भी कारोबार फैला रहा था। विदेश के कारोबार में माहिर नवीन के खातों की पड़ताल ईडी कर रही है। छांगुर के गिरोह की पड़ताल में जुटी ईडी के हाथ अहम सुराग लगे हैं।
अवैध धर्मांतरण को संगठित रूप से संचालित करने के लिए छांगुर ने उतरौला में ही एक और अड्डा बना रखा था। ईडी की जांच में इस बात के साक्ष्य मिले कि मधपुर की कोठी से वह धर्मांतरण की प्रक्रिया पूरी करता था। विदेश में कारोबार फैलाने का कार्य सुभाषनगर के आश्वी बुटीक कॉम्प्लेक्स से संचालित कर रहा था।
आश्वी बुटीक को बस दिखाने के लिए दुकान के रूप में विकसित किया गया था, लेकिन बुटीक काले कारनामों का अड्डा था। वहीं पर छांगुर, नवीन और नीतू अपने काले कारनामों से जुड़े सभी सबूत छुपाए हुए थे। इसमें विदेशी खातों से जुड़े अभिलेख के साथ ही एग्रीमेंट भी शामिल थे।
विज्ञापन
2 of 10
बलरामपुर के रफीनगर उतरौला में छांगुर के सहयोगी नीतू के शो रूम की जांच करती ईडी की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैंकों से लेनदेन व अन्य कारोबार की जानकारी इसी कॉम्प्लेक्स में बंद थे। ईडी के हाथ जो सबूत मिले हैं, वह छांगुर के करीबी नवीन के सऊदी में कारोबार के साथ ही स्पेन के पनामा में जहाज से जुड़े कार्य के थे। मुंबई में कॉम्प्लेक्स की जानकारी होने के साथ ही बैंकों का रिकॉर्ड भी मिला है। इससे साफ है कि कोठी में छांगुर केवल मजमा लगाता था, असल कारोबार बुटीक से ही चल रहा था।
विज्ञापन
3 of 10
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में स्थित छांगुर का घर ईडी की टीम
- फोटो : संवाद
एटीएस के निशाने पर छांगुर के करीबी
अभी छांगुर के कई करीबी एटीएस की पकड़ से दूर हैं। इनमें पिंकी, हाजिरा शंकर, एमेन रिजवी, सगीर भूमिगत हो गए हैं। इन सभी की अहम भूमिका छांगुर के अवैध धर्मातरण में आई है। सगीर के खाते में विदेश से फंड भी आने की सूचना मिली है। ये सभी संगठित रूप से छांगुर के लिए काम करते थे। एफआईआर में नामजद इदुल इस्लाम महाराष्ट्र के नागपुर रहने वाला है, उसकी भी तलाश हो रही है।
4 of 10
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में स्थित छांगुर का घर ईडी की टीम
- फोटो : एएनआई
छांगुर के करीबी रहे न्यायालय के बाबू तक पहुंची एटीएस
छांगुर के साथ पत्नी के नाम पर बलरामपुर जनपद न्यायालय के बाबू राजेश उपाध्याय ने महाराष्ट्र की प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी की थी। एटीएस की एफआईआर में उसके कारनामे दर्ज हैं। पत्नी संगीता के नाम से पुणे में 16 करोड़ की जमीन के बिक्री में मुनाफे की हिस्सेदारी थी। एटीएस की टीम शनिवार को बलरामपुर से जानकारी जुटा रही थी।
विज्ञापन
5 of 10
छांगुर बाबा
- फोटो : एएनआई
सीजेएम कोर्ट से तो राजेश उपाध्याय हटा दिया गया था, लेकिन अभी ड्यूटी पर था। शनिवार शाम वह लखनऊ के चिनहट स्थित आवास के लिए निकला था। ट्रेन से उसके लखनऊ जाने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि एटीएस ने उसे हिरासत में लिया है, जिससे छांगुर के अधिकारियों से संपर्क के राज का खुलासा होगा। जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 10
ईडी की 12 टीमों ने छांगुर के ठिकानों को 13 घंटे खंगाला...अहम दस्तावेज मिले
- फोटो : अमर उजाला
दरगाह आला हजरत ने किया छांगुर का सामाजिक बहिष्कार
नवीरा-ए-आला हजरत मुफ्ती तौसीफ रजा खां ने कहा कि मीडिया के जरिए खबरें मिल रही हैं कि बलरामपुर के जमालुद्दीन उर्फ छांगुर ने गैर शरई तौर पर लोगों का धर्मांतरण कराया, जो कि इस्लाम के खिलाफ है। किसी भी तरह की धोखाधड़ी से इस्लाम में किसी व्यक्ति को दाखिल कराना नाजायज और हराम है। इस्लाम धर्म की पहचान अखलाक से है।
विज्ञापन
7 of 10
ईडी ने छांगुर के आवास पर छापेमारी की।
- फोटो : amar ujala
शरीयत जबरन धर्म परिवर्तन की इजाजत नहीं देती। तमाम मुसलमानों को ऐसे बाबाओं का हुक्का-पानी बंद कर देना चाहिए जो इस्लामी चोला पहनकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मरकज-ए-अलेह सुन्नत ऐसी सभी गतिविधियों के खिलाफ है। छांगुर जैसे ढोंगी बाबाओं का दरगाह आला हजरत सामाजिक बहिष्कार करता है।
8 of 10
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा नेताओं ने तीन महीने बाद तोड़ी चुप्पी
छांगुर मामले में एटीएस की कार्रवाई के तीन महीने बाद भाजपा नेताओं ने चुप्पी तोड़ी है। शुक्रवार को जिले के तीनों भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री से लखनऊ में भेंट की, जिसके बाद शनिवार को सभी मुखर हुए। छांगुर पर हमला बोला और सपा को भी निशाने पर लिया। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि छांगुर जैसे व्यक्तियों को सपा सरकार संरक्षण देने का काम करती है।
9 of 10
धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: पूरी तरह ध्वस्त हो गया अवैध अड्डा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छांगुर के मामले में सपा नेताओं के मुंह सिले हैं। योगी सरकार में पुलिस छांगुर जैसे देश विरोधी अराजक तत्वों पर लगाम लगाने का काम कर रही है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि छांगुर का नेटवर्क केवल उतरौला में ही नहीं, पूरे देश में फैला था।
बलरामपुर के मधपुर में स्थित छांगुर का मकान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मांतरण मामले में छांगुर के साथ किसी की भी संलिप्तता पाई गई तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस व जिला मीडिया संयोजक अवधेश पांडेय, संदीप उपाध्याय ने भी छांगुर से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई का दावा किया।