फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष चुनाव: बलिया में बस में सवार होकर पहुंचे सपा समर्थक सदस्य, भाजपा समर्थकों ने किया हंगामा

Sat, 03 Jul 2021 11:57 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बलिया में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो गया। कुल 58 जि़पं सदस्य अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मतदान शुरू होते ही निजी बस में सवार होकर सपा समर्थक सदस्यों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 6
बलिया में आमने-सामने आए भाजपा और सपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बलिया में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो गया। कुल 58 जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मतदान शुरू होते ही निजी बस में सवार होकर सपा समर्थक सदस्यों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। बस के कलेक्ट्रेट को पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे देख सपा समर्थक भी बीच में आ गए।

पुलिस ने किसी तरीके से बीच-बचाव कर सदस्यों को अंदर गेट तक पहुंचाया। इस दौरान भाजपाई सदस्यों की प्रमाणिकता को लेकर के आपत्ति करते रहे। बस में सवार होकर के एक साथ लगभग 20 से 22 सपा समर्थक सदस्यों के पहुंचने से भाजपा के खेमे में हड़कंप मचा रहा।

मतदान को लेकर के सुबह आठ बजे से ही भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनको मुख्य मार्ग पर ही रोक रखा था। मुख्य मार्ग पर एक तरफ भाजपाइयों तो दूसरी तरफ सपाइयों ने डेरा डाल रखा है। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

2 of 6
बस में सवार होकर पहुंचे सपा समर्थक सदस्य - फोटो : अमर उजाला
बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो गया। कुल 58 जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इसमें भाजपा के11, सपा के 10, बसपा के 10, सुभाषपा के 09, कांग्रेस के 3, निर्दलीय 14 सदस्य शामिल हैं। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी और सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी के बीच सीधी टक्कर है। सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा और सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

3 of 6
बलिया में आमने-सामने आए भाजपा और सपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
बलिया में  आजादी के बाद से ही जिला परिषद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा का कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका है। ऐसे में भाजपा चुनाव जीत इतिहास रचने की जुगत में है। वहीं, सपा ने इस पद को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 

4 of 6
सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो गया - फोटो : अमर उजाला
बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा एवं सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। भाजपा-सपा दोनों के खेमे में क्रॉस वोटिंग का डर भी सता रहा है। चुनाव में जातिगत एवं दलगत आंकड़े पूरी तरीके से फेल हो गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो गया - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट के आसपास बड़ी संख्या संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।  सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर बाद 3:00 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना का कार्य किया जाएगा और परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो गया - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने मतदान और मतगणना के लिए चार कर्मचारियों की तैनाती की है। जिले के छह तहसीलों के उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों को भी मतदान और मतगणना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें