फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: किसी ने पिता खोया, किसी की उजड़ गई मांग, एक गांव में उठी दो अर्थी; तीन लोगों की हुई थी मौत

Sat, 28 Jun 2025 09:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। एक ही गांव में दो अर्थियां देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है।
विज्ञापन
1 of 6
पति की मौत के बाद बेसुध पति को होश में लाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
Road Accident in Ballia: बलिया के गायघाट डाक-बंगला के सामने एनएच-31 पर शनिवार की दोपहर को डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गोपाल राजभर (28) निवासी गायघाट अकोहली, अशोक राजभर (48) निवासी अकोल्ही थाना बांसडीह की मौत हो गई। वहीं, रविंद्र उर्फ रवि (35) को जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में गाजीपुर के पास उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
दुर्घटना के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : Amar Ujala
बलिया-बैरिया मार्ग पर गायघाट स्थित सिंचाई विभाग के डाक-बंगला के सामने मोटरसाइकिल सवार तीन युवक हल्दी की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें गोपाल राजभर और अशोक राजभर की मौके पर मौत हो गई, रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

3 of 6
अशोक और रवि की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों ने पुलिस न एंबुलेंस को फोन कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए भर्ती कर लिया। लेकिन स्थित गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर व बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही। क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने कहा कि डंपर की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

4 of 6
सपाजनों ने परिवार का हाल। - फोटो : अमर उजाला
दो युवकों की मौत से अकोल्ही गांव में शोक
सड़क हादसे में क्षेत्र के अकोल्ही गांव के दो युवकों की मौत का समाचार सुनकर हर कोई मर्माहत है। अकोल्ही गांव निवासी अशोक राजभर मजदूरी का काम करते थे। पड़ोसी रविंद्र उर्फ रवि राजभर की बाइक से अपनी मौसी के यहां गायघाट गए थे। वहां से मौसी के परिवार के गोपाल राजभर के साथ एक ही बाइक से हल्दी की तरफ आ रहे थे। इस बीच हादसे का शिकार हो गए।

अशोक राजभर की पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल था। अशोक अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले रवि राजभर की शादी तीन साल पहले नारायनपुर निवासी संजू के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर वह बेसुध हो गईं। उनकी दो साल की छोटी बेटी है।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस ने किया गश्त। - फोटो : अमर उजाला
अकोली गांव में दो युवकों की मौत से पसरा मातम
बलिया-बैरिया मार्ग के हल्दी थाना के गायघाट डाकबंगला के पास दर्दनाक सड़क हादसे में क्षेत्र के अकोली गांव के दो युवकों की मौत का समाचार सुन हर कोई मर्माहत हो गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।

अकोली गांव निवासी अशोक राजभर 45 वर्ष मजदूरी का काम करते थे। पड़ोसी रविन्द्र उर्फ रवि राजभर (35) की बाइक से अपनी मौसी के यहां गायघाट दोनों गए थे। वहां से मौसी के परिवार का गोपाल राजभर के साथ तीनों एक ही बाइक से हल्दी की तरफ आ रहे थे। पीछे से ग्रीन फिल्ड में काम करने वाले डंपर की टक्कर से अशोक राजभर व गोपाल राजभर की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

6 of 6
बलिया में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
रवि की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी को रेफर कर दिया। गाजीपुर के पास पहुंचते रास्ते में ज्यादा हालत खराब होने से मौत हो गई। दो मौत का समाचार पर दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। अशोक राजभर की पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल था। अशोक अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ दिया है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। 

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले रवि राजभर की शादी तीन साल पहले नारायनपुर निवासी संजू के साथ हुई थी। मौत की खबर सुनकर वह बेसुध हो गईं। उनकी दो साल की छोटी बेटी अपनी मां की हालत देख सहमी हुई थी। आसपास की महिलाएं उसे दिलासा देने की कोशिश कर रही थी।

छात्र की मौत से कोहराम
चिलकहर के गड़वार थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव निवासी अनीष सिंह (16) कोचिंग और जिम कर घर पहुंचा युवक अपने पालतू कुत्ते को नहलाने के बाद उसे बांधने गया। अचानक जमीन पर गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। युवक इंटरमीडिएट का छात्र था। एनसीसी का प्रशिक्षण भी ले रहा था। पिता जम्मू-कश्मीर में आर्मी में तैनात हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें