फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत अखाड़ा का जुलूस: भक्ति और शौर्य का दिखा रंग, हजारों भक्तों ने भांजी लाठी; तस्वीरों में देखें नजारा

Sun, 22 Jun 2025 10:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हजारों भक्त जब लाठियां लेकर सड़क पर उतरे तो यह माहाैल हर किसी को आकर्षित करने लगे। लोग वीडियो और फोटो खींचने लगे। यह जुलूस भक्ति और शाैर्य की मिसाल बन गई।
विज्ञापन
1 of 6
लाठियां लेकर भक्तों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
महावीरी झंडा जुलूस से पूर्व बीती रात सिकंदरपुर कस्बा पूरी तरह भक्ति और शौर्य के रंग में रंगा रहा। रात्रि 10 बजे से लेकर 2 बजे तक निकले पारंपरिक भारत अखाड़ा जुलूस में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में डूब गया।
विज्ञापन

2 of 6
महावीरी झंडा जुलूस में दिखी भक्ति। - फोटो : अमर उजाला
जुलूस गुरुजी मोड़ से शुरू होकर कोलेसर मोड़ होते हुए डोमनपुरा चौक पहुंचा, जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए जुलूस का भव्य स्वागत किया। इसके बाद जुलूस चतुर्भुज नाथ पोखरा पर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 
विज्ञापन

3 of 6
आग से खेल गए भक्त। - फोटो : अमर उजाला
पूरे मार्ग में शौर्य प्रदर्शन, अखाड़ेबाजी, ढोल-नगाड़ों और जयघोष की गूंज रही।

4 of 6
करतब देख हैरान हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
युवाओं ने जहां अपने अद्भुत शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया, वहीं नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर अखाड़ा दलों का स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

5 of 6
सड़क पर उतरे हजारों भक्त। - फोटो : अमर उजाला
नगर के प्रबुद्धजनों और समाजसेवियों में अनूप जायसवाल बृजेश जायसवाल  राकेश सिंह, राकेश चौधरी, डॉ. रविंद्र वर्मा, डॉ. उमेश चंद, गणेश प्रसाद सोनी, रमेश गुप्ता, अशोक जायसवाल, डब्लू गुप्ता, रविंद्र पाण्डेय जयराम पांडे, फैजी अंसारी, भैरव वर्मा, नारायण पाण्डेय, ददन पाण्डेय, भगवान वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महावीर के लगते रहे जयकारे। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी रजनीश यादव, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स, महिला पुलिस, पीएसी और होमगार्ड के जवान पूरी तत्परता से मुस्तैद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें