फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EO आत्महत्या मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष फरार घोषित, सिकंदरपुर ईओ का प्रभार स्थानांतरित

Thu, 06 Aug 2020 07:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 4
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
बलिया जिले की नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की आत्महत्या के बाद परिवार वालों ने नगर पंचायत सिकंदरपुर के ईओ को मामले में आरोपी बनाया था। इसके बाद से वह अपने कार्यालय से अनुपस्थित है और कहां है ये किसी को पता नहीं है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
अब जिलाधिकारी की सूचना का संज्ञान लेते हुए विशेष सचिव नगर विकास अनुभाग-1 संजय कुमार सिंह यादव ने मनियर नगर पंचायत का प्रभार नगर पंचायत सहतवार के ईओ को सौंपा है। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष मनियर को फरार मानते हुए शासन की ओर से एसडीएम बांसडीह को प्रशासक नियुक्त किया गया है। उधर, सिकंदरपुर ईओ की लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए उनके स्थान पर भी दूसरे को चार्ज दे दिया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
नगर पंचायत मनियर के प्रशासनिक व वित्तीय कार्यों का संचालन के लिए उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य को शासन की ओर से प्रशासक नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी की मृत्यु के बाद पुलिस कार्रवाई में सहायता के लिए जिलाधिकारी की ओर से गठित कमेटी पर सहमति प्रदान की जाती है। नगर पंचायत अध्यक्ष की फरारी के कारण अस्थाई रूप से नगर पंचायत मनियर के प्रशासनिक व वित्तीय कार्यों के संचालन के लिए एसडीएम बांसडीह को प्रशासक नियुक्त किया जाता है।

 

विज्ञापन

4 of 4
आरोपी का घर और मणि मंजरी राय। - फोटो : अमर उजाला।

ईओ सहतवार को मिला मनियर ईओ का चार्ज

नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी का चार्ज राम बदन यादव ईओ सहतवार को मिला है। चार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। नपं नगरा व सिकंदरपुर का चार्ज बृजेश गुप्ता ईओ बेल्थरा को, नपं चितबड़ागांव का प्रभार दिनेश विश्वकर्मा ईओ नगरपालिका परिषद बलिया को दिया गया है। नगरपालिका परिषद रसड़ा की जिम्मेदारी मोतीलाल यादव एसडीएम रसड़ा को दी गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट है कि इन निकायों में नियमित ईओ की तैनाती के बाद यह अतिरिक्त प्रभार स्वतः समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें