फ्रांस से राफेल लेकर आए विंग कमांडर मनीष सिंह के गांव में बुधवार को खुशी का माहौल था। गांव में मिठाइयां बांटी गई। मनीष के पिता और मां की खुशी छुपाए नहीं छुप रही थी। चचेरी बहन अंजली ने कहा कि आज भैया ने मुझे राखी बंधवाने से पहले ही गिफ्ट दे दिया।
विज्ञापन
2 of 6
विंग कमांडर मनीष के गांव में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बांसडीह क्षेत्र के गांव बंकवा में बुधवार को लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। सभी गर्व कर रहे हैं कि आज एक बेटे ने गांव का नाम पूरे देश में रौशन कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
विंग कमांडर मनीष के गांव में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय थल सेना से रिटायर बकवां गांव निवासी मदन सिंह के पुत्र मनीष सिंह भारतीय वायु सेना में वर्ष 2002 में बतौर पायलट शामिल हुए थे। अंबाला व जामनगर के बाद 2017-2018 में इनकी तैनाती गोरखपुर में थी।
4 of 6
खुशी मनाते मनीष के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फ्रांस से लड़ाकू विमान राफेल की डील के बाद मनीष को प्रशिक्षण के लिए सरकार ने फ्रांस भेजा। इनके साथ अन्य विंग कमांडर भी रहे। फ्रांस से उड़ान भरने से पहले मनीष ने पिता मदन सिंह को बताया कि वह शीघ्र ही राफेल लेकर भारत आने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विंग कमांडर मनीष के गांव में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मनीष के छोटे भाई अनीश ने बताया कि भैया को छह माह के प्रशिक्षण के लिए फ्रांस भेजा गया था। लॉकडाउन होने से तीन माह और रुकना पड़ा।
राफेल ला रहे पायलटों के ग्रुप में शामिल मनीष सिंह का विवाह वर्ष 2014 में लखनऊ की कंप्यूटर इंजीनियर वृत्तिका सिंह से हुआ था। इनका एक पुत्र काविन सिंह है। मनीष के पिता मदन सिंह व मां उर्मिला देवी बेटे की उपलब्धि पर बहुत खुश हैं। छोटी बहन प्रियंका और अंकिता भी खुश नजर आईं। पिता ने कहा कि आज बेटे ने सीना चौड़ा कर दिया है।