फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही की पाठशाला: न से नाला, स से सफाई, ब से बारिश, द से दावे, फ से फेल; बारिश में बह गए 55 लाख रुपये

Tue, 21 Jul 2026 12:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया जिले में मानसून से पहले नगर के नालों पर खर्च 55 लाख रुपये बारिश में बह गए। यहां बारिश से पहले किए गए सारे दावे फेल हो गए। बारिश के चलते पूरा शहर जलभराव से तीन चार घंटे परेशान रहा।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले में रविवार की देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार को दोपहर तक रुक-रुककर हुई। मानसून से पहले नगर के नालों पर खर्च 55 लाख रुपये बारिश में बह गए। पूरा शहर जलभराव से तीन चार घंटे परेशान रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार अधिकतम 28 व न्यूनतम 27.2 सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार रात से बारिश का क्रम जारी रहा। सोमवार सुबह करीब सात बजे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से नगर सहित जिले के कई इलाकों में जलभराव हो गया। शहर के सतीश चंद्र चौराहा, आवास विकास कॉलोनी, चंद्रशेखर नगर, टैगोर नगर, राम दहिम पुरम, सिविल लाइन, सतनी सराय आदि मोहल्ले में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के पांच प्रमुख मार्गों से पानी निकासी में तीन-चार घंटे का समय लग गया। नगर पालिका परिषद की पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई। फोरलेन पर पानी देर शाम तक जमा रहा।
विज्ञापन

2 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
एससी कॉलेज व कदम चौराहों के पास एक लेन पर जलभराव
बारिश के बाद मोहल्लों की बात कौन करे, फोरलेन सड़क पर भी जलभराव हो गया। एससी कॉलेज व कदम चौराहों पर एक लेन पर जलभराव रहा। शहर से गुजरने वाले फोरलेन से आम जनता के अलावा बड़े वाहनों का संचालन होता है।
विज्ञापन

3 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बाजार के साथ ही कार्यालयों में जलभराव
बरसात के कारण बाजार, सड़क व कार्यालयों के परिसरों में जलभराव हो गया। वहीं, सरकारी कार्यालयों के परिसरों में जलभराव के कारण कामकाज भी प्रभावित हुआ है। रानीगंज बाजार, बैरिया बाजार, लालगंज बाजार में जलभराव परेशानी का कारण बना हुआ है। सुरेमनपुर-दुर्जनपुर मार्ग, गोन्हिया छपरा, चाई छपरा मार्ग, चंपा सती मोहल्ला से तहसील मार्ग सहित कई मार्गों पर घुटने भर से अधिक पानी भरा हुआ है। दूसरी तरफ लगातार बूंदाबांदी के कारण लोगों को परेशानी होती रही।  

4 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विद्यालय की चहारीदवारी गिरी
विकास खंड सोहांव के ग्राम सभा बैरिया के कर्णपुरा में मगई नदी के तट पर स्थित प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी बारिश में गिर गई। इससे सटा एक शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा ने बताया कि यह विद्यालय मगई नदी तट पर स्थित है। दक्षिण की तरफ करीब 40 फीट की चहारदीवारी बारिश में गिर गई।  
विज्ञापन

5 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
घरों में घुसा पानी, पंप की दीवार गिरी
दया छपरा निवासी लाल जी राम अध्यापक, श्रीकृष्णा गोंड, श्रीनिवास गॉड, मोतीलाल गॉड के पर में बारिश का पानी भर गया।बारिश के वेग से अनिल गुप्ता का शौचालय ध्वस्त हो गया, तो सुभाष राम, कौलधारी पासवान का चहारदीवारी गिर गई। वहीं, प्राइमरी पाठशाला पवाया छपरा के प्रांगण में पानी भर जाने से पठन पाठन बंद हो गया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के पाण्डेय पुर टेंगरही के बीच नवनिर्मित पेट्रोल पंप की दो तरफ से दीवार गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
जीरावस्ती स्थित रोडवेज वर्कशॉप में जलभराव
जीराबस्ती स्थित रोडवेज वर्कशॉप बारिश के कारण पूरी तरह से लबालब हो गया है। कर्मचारियों को काम करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वर्कशॉप में पानी निकासी की व्यवस्था के लिए परिवहन निगम की तरफ से तीन करोड़ को धनराशि जारी की गई है लेकिन बरसात पूर्व कार्य को पूरा नहीं किया गया। जिसके कारण कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें