फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयप्रभा सेतु : भाजपा विधायक ने कीचड़ और पानी भरे गड्ढे में अधिकारी, ठेकेदार को पैदल चलवाया

Fri, 28 May 2021 09:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

उत्तर प्रदेश से बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु का एप्रोच मार्ग बारिश के कारण दो जगह धंस गया। जिससे भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। वहीं छोटे वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आते-जाते रहे। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने पुल पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कराई है। 
विज्ञापन
1 of 5
जयप्रभा सेतु का कटा एप्रोच देखने पहुंचे थे विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश से बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु का एप्रोच मार्ग बारिश के कारण दो जगह धंस गया। जिससे भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। वहीं छोटे वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आते-जाते रहे। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने पुल पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कराई है। 

बलिया के  बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह शुक्रवार की शाम जयप्रभा सेतु का कटा एप्रोच का निरीक्षण करने पहुंचे थे।  एनएच 31 पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, जलजमाव व पुनर्निर्माण कार्य में देरी से नाराज विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक व ठेकेदार को अपने साथ कीचड़ और पानी भरे गड्ढों में पैदल चलवाया। इसके बाद अधिकारी ने कहा कि शनिवार दोपहर तक जयप्रभा सेतु का कटा हुआ एप्रोच मार्ग बन जाएगा। वहीं एक सप्ताह में  एनएच 31 पर बने गड्ढों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

परियोजना प्रबंधक ने बताया कि चार माह पहले मेरी पोस्टिंग आजमगढ़ हुई है और  मैं सेना का रिटायर्ड हूं। इस पर विधायक ने कहा कि सैनिकों व पूर्व सैनिकों का बहुत सम्मान करता हूं, आप सेना से रिटायर्ड हैं इसलिए आप जाकर अपनी गाड़ी में बैठ जाइए। लेकिन विधायक ने ठेकेदार को नहीं छोड़ा और अपने साथ बैरिया-मांझी मार्ग पर कीचड़ व पानी में अपने साथ चलवाया। 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश से सरयू पर बने पुल का एप्रोच मार्ग धंसा - फोटो : अमर उजाला
मांझी घाट, नौका टोला के बाद बैरिया बाजार में ठेकेदार व परियोजना प्रबंधक को लेकर विधायक पहुंचे तो लोगों की भीड़ लग गई। विधायक ने कहा कि गलती एनएचएआई व ठेकेदार कर रहा है और जनप्रतिनिधियों को कोस रहे हैं। मैं यह सब सुनूंगा तो उसका खामियाजा अधिकारियों व ठेकेदार को भुगतना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश से सरयू पर बने पुल का एप्रोच मार्ग धंसा - फोटो : अमर उजाला
परियोजना प्रबंधक ने विधायक श्री सिंह से एक मौका देने का आग्रह किया और कहा कि शनिवार दोपहर तक जयप्रभा सेतु का कटा हुआ एप्रोच मार्ग बन जाएगा और आज ही कार्य शुरू होगा। कहा कि एक सप्ताह के भीतर बेलहरी से मांझी घाट तक एनएच 31 पर बने गड्ढों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। करीब तीन घंटे बाद विधायक ने परियोजना प्रबंधक व ठेकेदार को वापस जाने दिया। 

4 of 5
बारिश से सरयू पर बने पुल का एप्रोच मार्ग धंसा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एनएच 31 बैरिया-मांझी मार्ग पर यूपी से बिहार राज्य को जोड़ने वाले सरयू नदी पर स्थित जयप्रभा सेतु का एप्रोच जिले सीमा में चांददियर गांव के सामने गुरुवार की रात बारिश के कारण करीब 50 मी. की दूरी में दो जगह धंस गया। जिससे भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। बताया जाता है कि जयप्रभा सेतु की मरम्मत करीब दो करोड़ की लागत एनएचएआई द्वारा अक्तूबर 2020 में कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश से सरयू पर बने पुल का एप्रोच मार्ग धंसा - फोटो : अमर उजाला
सेतु के मरम्मत के अभी एक वर्ष पूरे नहीं हुए कि दो दिनों से हो रही बारिश में चांददीयर गांव के सामने सेतु के एक तरफ का एप्रोच धंसने के बाद 50 मीटर की दूरी दो स्थानों पर करीब सात मीटर चौड़ाई में मार्ग कटकर बह गया। संयोग रहा कि बारिश होने के कारण सेतु पर वाहनों का आवागमन कम था जिससे कोई बड़ी अनहोनी होते होते बच गई।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें