फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के विवादित बोल, कहा- अखिलेश यदि यादवों के साथ, तो मैं भी हूं क्षत्रियों के साथ 

Sun, 18 Oct 2020 11:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 5
बलिया हत्याकांड के आरोपी को मिठाई खिलाते भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन पर दुर्जनपुर कांड के आरोपियों को बचाने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक की बयानबाजी पर नाराजगी जताई और कहा कि इससे पार्टी और सरकार की छवि खराब होती है। 

प्रदेश अध्यक्ष के बुलावे पर लखनऊ रवाना होने से पहले बलिया में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इसमें संदेह नहीं कि मैं सभी के साथ खड़ा रहता हूं। लेकिन, यदि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव यादवों के साथ हैं तो मैं भी क्षत्रियों के साथ खड़ा हूं। इस संबंध में एक वीड़ियो भी भी वायरल है।
 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा विधायक के साथ राशन वितरित करता बलिया हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो में विधायक सुरेंद्र हेमंतपुर में बैंक मैनेजर जोगिंदर सिंह और टकरकसन में साधु सिंह की हत्या का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि ‘अखिलेश जी यदि जरा भी हया हो तो उन घटनाओं को याद करो, तब पुलिस ने क्या किया था। यदि तुमको यादव प्रिय है तो सुरेंद्र सिंह को क्षत्रिय प्रिय है। क्षत्रिय बालक हूं। जरूरत होगी तो राजनीति में भी छोड़ सकता हूं।’ 
विज्ञापन

3 of 5
बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : ANI
रविवार को उन्होंने दोहराया कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। दूसरा यानी आरोपी पक्ष भी पीड़ित है। लखनऊ में उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जो जैसा करेगा वैसा भरेगा।

4 of 5
बलिया में युवक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखा है। विधायक ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र के परिवार की महिलाओं का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान शनिवार को कहा था कि यदि आरोपी पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो मैं आमरण अनशन करूंगा और अपने जीवन का अंत कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : a
माना जा रहा है कि इन बयानों से प्रदेश नेतृत्व नाराज है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें