फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने किया महिला का शिकार: ग्रामीण बोले- खेतों में घूम रहा शिकारी; सीसी, ट्रैप...ड्रोन कैमरे सब फेल

Fri, 28 Nov 2025 09:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में तेंदुए ने हमला करके महिला को मार डाला। इससे गांववालों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि आदमखोर जंगली शिकारी खेतों में घूम रहा है। वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए सीसीटीवी, ट्रैपिंग और ड्रोन कैमरे लगाए हैं। पिंजरा भी लगाया है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
1 of 6
बहराइच में तेंदुए ने हमला करके महिला को मार डाला। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बहराइच में फखरपुर क्षेत्र के उमरी दहलो गांव में बुधवार देर शाम तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत फैली है। बृहस्पतिवार सुबह तेंदुआ बिराहिमडीहा और इंदनापुर गांव में दिखा। वन विभाग ने तेंदुए की तलाश तेज कर दी है। गांव के पास पिंजरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है।

बृहस्पतिवार की सुबह बिराहिमडीहा और इंदनापुर गांव के लोग खेत जाने के लिए निकले थे, तभी दोनों गांवों के लोगों ने एक घंटे के अंतराल में तेंदुए को गन्ने के खेतों में जाते देखा। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि उमरी दहलो में हमला करने के बाद तेंदुआ वहीं से निकलकर इन गांवों के बीच के खेतों की ओर चला गया।
विज्ञापन

2 of 6
वन विभाग ने लगाया पिंजरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचते ही सर्च ऑपरेशन में जुट गईं। आसपास के खेतों और घनी झाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। विभाग ने तीन टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग इलाकों में तेंदुए की खोज कर रही हैं। इसके साथ ही तीन सीसी कैमरे, तीन ट्रैपिंग कैमरे और दो बड़े पिंजरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे की मदद से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि उमरी दहलो, बिराहिमडीहा और इंदनापुर गांव के साथ ही आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश हो रही है। इसके साथ ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

4 of 6
शांति की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घर पहुंचा महिला का शव तो बिलख उठे परिजन

उमरी दहलों गांव निवासी शांति (55) की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा परिजन बिलख पड़े। चीख पुकार के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
रोती-बिलखती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीण नाराज

गांव वालों का कहना है कि घटना की जानकारी तुरंत फखरपुर पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मौके पर आकर पुलिस थोड़ी देर बाद लौट भी गई। लोगों का कहना है कि मुसीबत के समय पर पुलिस का ही सहारा होता है, लेकिन पुलिस भी समय पर नहीं पहुंचती। यह सीधी लापरवाही है और इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंधेरे में गांव में घूमता तेंदुआ। (सांकेतिक)

बिजली कटौती बनी बड़ी वजह, अंधेरे में हुआ हमला

गांव निवासी राजेश कुमार, देवीप्रसाद, जीवन ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे से बिजली काट दी गई थी। शाम को भी सप्लाई नहीं दी गई। पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। बिजली न होने के कारण शाम होते ही गांव में घना अंधेरा पसर गया था। शांति देवी भी अंधेरे में ही खेत की ओर गईं, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें