पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की गिरफ्तारी होने पर पुलिस अब उसको बागपत भी लेकर आएगी। याकूब कुरैशी ने चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और उस मामले में वह फरार चल रहा है। जिसको अब बी वारंट पर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2014 में बसपा से तत्कालीन एमएलसी प्रशांत चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। प्रशांत चौधरी ने नौ मार्च 2014 को घनश्यामदास रोड पर चुनावी सभा कराई थी।