मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट सेक्टर-2 में सेटबैक कार्रवाई के विरोध में महिलाओं का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। आवास विकास परिषद के खिलाफ नारेबाजी के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट सेक्टर-2 में सेटबैक छोड़ने की कार्रवाई के विरोध में महिलाओं का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एक महिला छह माह के बच्चे संग धरनास्थल पर बैठी नजर आई। और बच्चे का हाथ उठाकर नारे लगवाए।
धरने में शामिल महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग करते हुए भी नारे लगाए।
विज्ञापन
2 of 5
सेंट्रल मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
छोटे मकानों में चल रहे कारोबार पर संकट
धरने में शामिल महिलाओं का कहना है कि उनके पास 25 वर्ग मीटर, 32 वर्ग मीटर और लगभग 60 वर्ग मीटर के छोटे-छोटे मकान हैं। इन मकानों में ही वे छोटे-मोटे व्यवसाय चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सेंट्रल मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
उनका आरोप है कि अब सेटबैक छोड़ने के नाम पर मकानों को ध्वस्त करने की बात कही जा रही है, जिससे उनके सामने रोज़गार और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
4 of 5
सेंट्रल मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
अजय राय के पहुंचने की संभावना
धरना स्थल पर अजय राय के पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि दोपहर में उनके कार्यक्रम के तहत धरना स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता को किया नजरबंद
वहीं दूसरी ओर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने शुक्रवार को आवास एवं विकास परिषद के खिलाफ हल्ला बोल का ऐलान किया था। हालांकि इससे पहले ही देर रात पुलिस ने उन्हें उनके घर में ही नजरबंद कर दिया।