ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ का एक्यूआई 111 दर्ज किया गया। जबकि पल्लवपुरम 135, बेगमपुल 150, दिल्ली रोड 145, गंगानगर और जयभीमनगर 111 दर्ज किया गया। दो तीन दिन तक हवा के चलने से प्रदूषण का स्तर कम रहेगा। मेरठ समेत आसपास के जिलों में प्रदूषण कम रहेगा।
हल्की बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को लाभ मिला है। गेहूं और सरसों के लिए मौसम का अनुकूल रहना जरुरी है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से बारिश कम हुई है। दो-तीन दिन तक तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। हवा तेज रहेगी और मौसम साफ रहेगा।