फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के करीबी के खुलेंगे बड़े राज: आलीशान फार्म हाउस में दूसरे दिन भी जांच जारी, जानें- कौन है बिल्डर अजय मलिक

Thu, 06 Jan 2022 04:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
Builder Ajay Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर अजय चौधरी उर्फ संजू के महरमपुर स्थित फार्म हाउस पर आयकर विभाग की टीम बुधवार को दूसरे दिन भी जांच करती रही। फार्म हाउस से न कोई बाहर आया और न ही भीतर जा सका। ग्रामीण अपने घरों की छत पर चढ़कर टीम की गतिविधियां देखते रहे। 

एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी उर्फ संजू के दिल्ली और एनसीआर में ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह छापा मारा था। अजय के पैतृक गांव महरमपुर स्थित फार्म हाउस में भी टीम डिप्टी डायरेक्टर राजीव प्रसाद के नेतृत्व में जांच करने पहुंची थी। इसके बाद से ही टीम लगातार जांच कर रही है। टीम बुधवार को भी जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

2 of 7
builder Ajay Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
वहीं टीम की गतिविधियों को देखने के लिए ग्रामीण अपने मकानों की छत पर बार-बार पहुंचते रहे। टीम के सदस्यों ने किसी को कुछ नहीं बताया। जांच पूरी होने के बाद मुख्यालय से पूरी जानकारी दिए जाने की बात कही है। 
विज्ञापन

3 of 7
Builder Ajay Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
फार्म हाउस में खाना खाया और सोए
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार रात को अजय चौधरी उर्फ संजू के फार्म हाउस में ही खाना बनवाकर खाया। अधिकारी रात में फार्म हाउस में ही सोए।

4 of 7
Builder Ajay Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग का मंगलवार को पड़ा था छापा
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर अजय चौधरी उर्फ संजू नागर के पैतृक गांव महरमपुर स्थित फार्म हाउस पर छापा मारा। अजय उर्फ संजू एसीई ग्रुप के चेयरमैन है, जिनका नाम बड़े बिल्डरों में नाम होता है। मंगलवार सुबह पहुंची आयकर विभाग की टीम देर शाम तक जांच करती रही। 
विज्ञापन

आयकर विभाग की कई टीमों ने मंगलवार को अजय चौधरी उर्फ संजू नागर के दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। डिप्टी डायरेक्टर राजीव प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम उनके पैतृक गांव महरमपुर स्थित महरमपुर पहुंची। तीन गाड़ियों में पहुंचे टीम के सात सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी थे।
विज्ञापन

6 of 7
income tax raid - फोटो : अमर उजाला
टीम ने आते ही उनके करीब बीस बीघा में बनाए गए फार्म हाउस और आलीशान बंगले में प्रवेश कर गेट बंद करा दिया। टीम को देखकर कुछ ग्रामीण पहुंचे और फार्म हाउस में घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। टीम देर शाम तक जांच करती रही। जांच में क्या मिला? इस पर अधिकारियों ने सिर्फ इतना बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
income tax raid - फोटो : अमर उजाला
अजय उर्फ संजू रहता है नोएडा, दीपावली पर आया था
अजय चौधरी को गांव और आसपास के लोग संजू के नाम से जानते हैं। शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि अजय उर्फ संजू के यहां छापा मारा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अजय नोएडा में रहता है। यहां अधिकतर उसकी मां सफेदो और पत्नी कृष्णा ही रहती हैं। अजय अपने पिता की बरसी हमेशा गांव में ही करता है। इसमें वीआईपी का जमावड़ा लगता हैं। वह आखिरी बार दीपावली पर गांव आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें