फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Results 2022: बागपत में जमकर बवाल, खूब हुआ पथराव, रालोद के 10 कार्यकर्ता घायल, जानें क्या है विवाद की बड़ी वजह

Thu, 10 Mar 2022 05:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Uttar Pradesh Election Result 2022: बागपत में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इसके बाद बवाल बढ़ता गया और रालोद के करीब 10 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इस दौरान कई पुलिस कर्मी भी चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
1 of 5
बागपत में बवाल। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत विधानसभा सीट को लेकर बड़ा बवाल हो गया है। रालोद कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान मौके पर जमकर पथराव हो गया। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए कार्यकर्ताओं को दौड़ा दिया। लेकिन इसके बाद मामला और बढ़ गया। 

बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान रालोद के 10 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वहीं कई पुलिस कर्मी भी चपेट में आकर घायल हो गए हैं। फिलहाल मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बागपत में बवाल। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि रालोद कार्यकर्ताओं ने बड़ौत सीट पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे के बीच पथराव शुरू हो गया। वहीं पुलिसकर्मी भी जान बचाकर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
बागपत में बवाल। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस से गोले चलाए। इसके बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। 10 रालोद कार्यकर्ताओं के साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

4 of 5
बागपत में रालोद कार्यकर्ताओं का जमकर हंगामा। - फोटो : amar ujala
बड़ौत सीट से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक की जीत का पता चलते ही मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया। वहीं पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दौड़ाया दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बागपत में बवाल। - फोटो : amar ujala
जानकारी मिल रही है कि अभी हंगामा जारी है। रालोद कार्यकर्ताओं का कहना है कि बड़ौत सीट पर गड़बड़ी हुई है। इसी वजह से यह बवाल हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें