सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विकास और विरासत साथ-साथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बागपत सहित पूरे प्रदेश में विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत जनपद के भगवानपुर नांगल गांव स्थित शिव गोरखनाथ आश्रम में आयोजित नव नाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री पौने चार बजे हेलीपैड पहुंचे जहां से वह भगवानपुर नांगल के शिव गोरखनाथ आश्रम में पहुंचे। पूर्व सांसद डॉ. सतपाल सिंह हेलीपेड से सीएम के साथ कार में बैठकर आए। सीएम के पहुंचने पर वंदे मातरम के नारे लगे।
सीएम का परिसर में मौजूद संतों ने भव्य स्वागत किया। सीएम ने घंटा बजाया और फिर नवनाथ मंदिर प्रांगण पहुंचे। यहां सीएम ने बाबा नवनाथ की समाधि पर पुष्पांजलि भेंट कर मंदिर में पूर्जा-अर्चना की। यज्ञशाला में चल रहे यज्ञ में पूर्णाहुति दी। इस दौरान पंडित आचार्य सुनील गौतम ने मंत्रोच्चारण किया।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हाेंने समाधि स्थल पर माथा टेका और माता मंदिर में भी दर्शन किए। इसके साथ ही चादर विधि करने के बाद वापस रवाना हो गए।