फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना अग्निकांड: दोनों बच्चियों का पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में सामने आई ये बात; अस्पताल में अनीता की हालत गंभीर

Fri, 08 May 2026 07:35 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: कैराना के मोहल्ला आलदरमियान में अनीता ने आग लगा ली थी। वह बुरी तरह झुलस गई, जबकि धुएं के कारण दम घुटने से उसकी दोनों बच्चियों की मौत हो गई। अनीता मेरठ मेडिकल कॉलेज की बर्न यूनिट में भर्ती है। 
विज्ञापन
1 of 5
वंदना और जसप्रीत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कस्बा कैराना के मोहल्ला आलदरमियान में दोनों बच्चियों की मौत आग के धुएं में दम घुटने से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि कर दी गई। आग से झुलसी महिला अनीता (35) का मेरठ मेडिकल के बर्न वार्ड में उपचार चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
घर में बैठी बच्चियों की दादी, ताऊ और पड़ोसी। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला आलदरमियान में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे जसविंद्र कश्यप उर्फ जस्सू की पत्नी अनीता घर के कमरे में चारपाई पर झुलसी अवस्था में मिली थी जबकि बराबर में बेड पर दो बेटी डेढ़ वर्षीय जसप्रीत और छह वर्षीय वंदना मृत अवस्था में मिली थीं। पुलिस ने महिला को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश करना बताया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल में भर्ती अनीता। - फोटो : अमर उजाला
जसप्रीत के शव को कैराना में दफनाया, वंदना के शव को दादा ले गए पानीपत
दोनों बच्चियों वंदना और जसप्रीत के शव बृहस्पतिवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद कैराना उनके घर पर लाए गए। बच्चियों के पिता जसविंदर उर्फ जस्सी मेरठ मेडिकल कॉलेज में अपनी पत्नी का उपचार करा रहा है। घर पर दोनों बच्चों की दादी ईश्वरी और ताऊ संजय व परिवार के लोग मौजूद थे। शुक्रवार सुबह जसप्रीत के शव को कैराना में खुरगान रोड स्थित श्मशान घाट में दफनाया गया।
 

4 of 5
आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
बच्ची वंदना का शव लेने पहुंचे पूर्व पति के पिता
उधर, अनीता के पूर्व पति स्वर्गीय नितिन के पिता अशोक कुमार पानीपत से पहुंचे और बच्ची वंदना के शव पर अपना हक जताया। अशोक ने बताया कि करीब आठ साल पहले उनके बेटे नितिन की शादी अनीता के साथ हुई थी। दोनों से एक बेटी वंदना पैदा हुई थी। करीब चार साल पहले नितिन की मौत होने पर अनीता, बेटी वंदना को साथ लेकर अपने मायके चली गई थी। वे कई बार अपनी पौत्री को लेने गए। लेकिन उन्हें नहीं दी। अगर उन्हें उस समय पौत्री मिल जाती तो शायद वह आज जीवित होती। अब वे अपनी पौत्री वंदना के शव को लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंदना उनके बेटे नितिन की आखिरी निशानी थी, अब वह भी दुनिया से चली गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्पताल में मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला
अनीता के परिजन पहुंचे मेरठ
मेरठ मेडिकल में भर्ती अनीता के कंडेरा बागपत निवासी मायके वाले शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। पति जसविंदर ने फोन पर बताया कि अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। मायके के लोगों ने जसविंदर पर तरह-तरह के आरोप लगाए। जसविंदर ने कहा कि घटना के समय वह पानीपत में सब्जी बेच रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली में तैनात महिला हेड कांस्टेबल आशा की ड्यूटी भी मेरठ मेडिकल कॉलेज में अनीता के पास लगाई है।

ये भी देखें...
Meerut: लड़कर मायके गई पत्नी, तनाव में पति ने फंदे पर लटककर दे दी जान, शव से लिपटकर रोए दोनों बच्चे

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें