जूना अखाड़े के महंत एकादशी गिरी महाराज
- फोटो : Amar Ujala baghpat
मंदिर के पुजारी एकादशी गिरी बताते हैं कि मंदिर प्रांगण में पूर्व महंतों की समाधियां बनी हुई हैं और एक धूना 24 घंटे चलता है।
बताया जाता है हिसावदा निवासी एक लड़की को स्वप्न में प्राचीन वृक्ष पर गणेश भगवान की तस्वीर दिखाई दी थी। स्वप्न की सच्चाई देखने को युवती के परिजन महेश मंदिर पहुंचे थे, जिसके बाद से यहां वृक्ष को गणेश भगवान मानकर पूजा जाता है।