फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मासूम शौर्य का चेहरा देख रो पड़ा पूरा गांव, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें

Wed, 21 Dec 2022 08:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
अंतिम संस्कार कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
बागपत में पोस्टमार्टम के बाद शौर्य का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने गांव के मोक्ष धाम में शौर्य के शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

फखरपुर में पांच दिन से लापता सोहनवीर सिंह के छह वर्षीय बेटे शौर्य का शव जंगल में ग्रामीण अशोक के गन्ने के खेत में मिट्टी में दबा हुआ मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

2 of 7
शौर्य हत्याकांड, बागपत - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार की सुबह शौर्य का शव गांव में पहुंचा। शव घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने गमजदा परिवार को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन

3 of 7
शौर्य हत्याकांड, बागपत - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। बालक की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। अंतिम यात्रा मोक्ष धाम में पहुंची। वहां परिजनों और ग्रामीणों ने शौर्य के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मोक्ष धाम में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

4 of 7
बच्चे की मां - फोटो : amar ujala
शौर्य के हत्यारों को कड़ी सजा की मांग 
शिशु बाल विद्यालय डोला में बुधवार को शोक सभा हुई। इसमें शौर्य की निर्मम हत्या पर स्कूल के शिक्षकों व छात्रों ने शोक व्यक्त किया। सभी शिक्षक व छात्रों ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से छात्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्कूल के शिक्षकों ने शौर्य की हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

5 of 7
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala
इसके अलावा एनएस पब्लिक स्कूल काठा में शोक सभा हुई। छात्र शौर्य की निर्मम हत्या पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने शोक व्यक्त किया। स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी ने शौर्य के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। 
विज्ञापन

6 of 7
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala
उधर, बिनौली के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्र शौर्य को मोमबत्ती जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। भगवान से परिवार के लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर प्रधानाध्यापिका कविता सिंह, विनय कुमार, रेनू पंवार, रचना, संगीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम, बबीता, माया, शांति, सुदेशना मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
शौर्य के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग
फखरपुर गांव के शौर्य की हत्या से बागपत जनपद समेत कई जनपदों के लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जिसमें शामली के रहने वाले राजन जावला ने ट्वीट कर शौर्य के हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उधर, सोशल मीडिया पर दिनभर लोग शौर्य के हत्यारोपियों का एनकाउंटर करने के साथ उन्हें फांसी की सजा देने की मांग करते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें