बागपत के लुहारी गांव के जवान पिंकू दांगी के परिवार के सभी सदस्य होली के दिन होलिका पूजन की तैयारियों में व्यस्त थे कि अचानक बेटे की शहादत की खबर ने पल भर में त्योहार को सूना कर दिया।
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में वनगाम क्षेत्र में शनिवार रात सेना के जवानों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ के दौरान बागपत का लाल शहीद हो गया। आगे तस्वीरों में जानें कैसे जिले के जवान ने आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए दिया बलिदान :-