फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटियों को मारकर मां ने दी जान: '...तेज कुमारी मुझ पर बनाती थी दबाव', पति ने बताया उसने क्यों उठाया ये कदम

Thu, 11 Sep 2025 09:28 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दोघट (बागपत)

सार

चार मौत होने के बाद विकास के घर में बुधवार को महिलाएं विलाप करती रहीं। महिलाएं कहती रही कि पति से अनबन होने पर तेज कुमारी को आत्महत्या करनी थी तो वह अकेली कर लेती। इन मासूम बच्चियों का क्या कसूर था।
विज्ञापन
1 of 11
Mother killed her three daughters - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत के टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान में मां ने तीन बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी जान दे दी। मामले में नई-नई बातें सामने आ रही हैं। मृतका के पति विकास ने बताया कि वह अनपढ़ है और टूरिस्ट बस चलाता है। उसकी पत्नी तेज कुमारी ने नेपाल से बीए की पढ़ाई कर रखी थी, जो घर में बच्चों को भी पढ़ाती रहती थी। इसी वजह से वह दिल्ली में जाकर रहने और बेटियों को बड़े स्कूल में पढ़ाने का दबाव भी बनाती रहती थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
तेज कुमारी और बच्चियों की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
यह है मामला
टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान निवासी टूरिस्ट बस चालक विकास की पत्नी तेज कुमारी ने अपनी बेटी गुंजन, किट्टो और नीरा की चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रात करीब नौ बजे नींद से जागे विकास को कमरे का दरवाजा बंद मिला और आवाज लगाने पर भी अंदर से जवाब नहीं आने पर उसने पुलिस को बुला लिया। 
विज्ञापन

3 of 11
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद चारों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पूछताछ में विकास ने बताया कि पत्नी तेज कुमारी तीनों बेटियों को लेकर दिल्ली में उसके साथ रहना चाहती थी, इससे मना करने पर पत्नी ने यह कदम उठाया। 

4 of 11
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, बुधवार को चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार देर शाम चारों शव गांव पहुंचे तो बच्चियों के शव देखकर लोगों की आंखे नम हो गई। परिवार वालों ने तीनों बहनों के शवों को गड्ढे में दबा दिया, जबकि तेज कुमारी का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

5 of 11
टीकरी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कागजों में त्रुटि बताकर पोस्टमार्टम रोका: टीकरी
चेयरमैन प्रतिनिधि उपेंद्र राठी ने बताया कि बुधवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिवार वाले वहां पहुंच गए। तभी चिकित्सक ने कागजों में त्रुटि बताकर पोस्टमार्टम रोक दिया।
विज्ञापन

6 of 11
टीकरी में घटना की जांच करने पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह बोले अधिकारी
चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया गया। आत्महत्या करने की बात कहने पर विकास को थाने में पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखा गया। -सूरज कुमार राय, एसपपी।
विज्ञापन

7 of 11
टीकरी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसका पता चलते ही दोघट पुलिस ने त्रुटि को सही किया। इसके बाद महिला चिकित्सक की निगरानी में तेज कुमारी का पोस्टमार्टम हुआ। जबकि चिकित्सक ने तीनों बच्चियों का पोस्टमार्टम किया। उधर,सांत्वना देने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, देवेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सूरजमल कश्यप, ओमकार दत्त शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

8 of 11
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिलाएं बोलीं, अकेली मर जाती, बेटियों का क्या कसूर था
चार मौत होने के बाद विकास के घर में बुधवार को महिलाएं विलाप करती रहीं। महिलाएं कहती रही कि पति से अनबन होने पर तेज कुमारी को आत्महत्या करनी थी तो वह अकेली कर लेती। इन मासूम बच्चियों का क्या कसूर था। महिलाएं बार-बार तेज कुमारी को कोसती रही।

9 of 11
तेज कुमारी की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चियों का गला घोंटने की पुष्टि
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों बच्चियों का गला घोंटने और महिला की हैंगिंग यानी फांसी लगाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी।

10 of 11
Mother killed her three daughters
बेटियों और पत्नी की मौत के बाद विकास बोला मैं भी आत्महत्या करूंगा
तीन बेटियों और पत्नी तेज कुमारी की मौत होने से विकास पूरी तरह टूट गया। इससे गमजदा विकास बार-बार दहाड़ मारकर रोता रहा। इस दौरान विकास बार-बार यही कहता रहा कि वह भी अब आत्महत्या कर लेगा। इसकी जानकारी परिवार वालों ने पुलिसकर्मियों को दी तो वे विकास को लेकर थाने चले गए।
विज्ञापन

11 of 11
टीकरी में गमजदा बैठी महिलाएं। संवाद
मंगलवार रात और बुधवार को दिनभर विकास को पुलिसकर्मियों ने अपनी निगरानी में बैठाकर रखा। शव गांव पहुंचने के बाद ही परिवार वाले थाने में बैठाए गए विकास को लेकर टीकरी पहुंचे और अंतिम संस्कार कराया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें